Mamta Kulkarni B'day: 30 साल पहले टॉपलेस फोटोशूट से मचाया था हंगामा, जानें अब कहां हैं ममता कुलकर्णी?

Mamta Kulkarni Birthday: 1990 के ममता कुलकर्णी बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्री मानी जाती थीं। ममता कुलकर्णी ने 1990 के दशक में अपने अभिनय के अलावा ग्लैमर, बोल्डनेस और खूबसूरती की वजह से खूब सुर्खियों में रहती थीं। तब की सुपरस्टार ममता कुलकर्णी निर्माता-निर्देशक की पहली पसंद बन गई थीं। आज ममता कुलकर्णी अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं।
ममता कुलकर्णी के फैंस अभिनेत्री के जन्मदिन पर उन्हें याद कर रहे हैं। सलमान खान से लेकर आमिर खान, अक्षय कुमार समेत कई अभिनेता अपने करियर के शुरुआती दिनों में ममता कुलकर्णी के अपोजिट नजर आए। तब ममता कुलकर्णी सुपरस्टार कहलाती थीं।
ममता कुलकर्णी एक के बाद एक कई बेहतरीन फिल्में की लेकिन, साथ ही वो कई विवादों का भी हिस्सा रही थीं।
आखिरी बार 2002 में आईं नजर
ममता कुलकर्णी का करियर महज 10 साल का रहा लेकिन, इस दौरान उन्होंने खूब पॉपुलैरिटी बटोरी। 1992 में ममता कुलकर्णी ने 'तिरंगा' फिल्म से डेब्यू किया था और उनकी आखिरी फिल्म 2002 में 'कभी तुम कभी हम' रिलीज हुई थी।
टॉपलेस फोटोशूट ने मचाया हंगामा
ममता कुलकर्णी ने 1993 में स्टारडस्ट मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाकर देश भर में हंगामा मचा दिया था। उनके इस फोटोशूट को लेकर काफी विवाद हुआ था। उनके ऊपर केस दर्ज तक कर दिया गया था। लेकिन, इस फोटोशूट के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में भी काफी बढ़ोतरी हुई थी।
अंडरवर्ल्ड से संबंध
ममता कुलकर्णी का नाम फिल्मों में अभिनय के दौरान ही अंडरवर्ल्ड से भी जुड़ा। कहा जाता है कि इस वजह से मेकर्स भी उन्हें फिल्मों में लेने से कतराने लगे थे। वहीं, ममता कुलकर्णी को फिल्मों में लेने के लिए उन पर दबाव बनाया जाने लगा था।
2002 में रचाई शादी
ममता कुलकर्णी ने 2002 में विक्की गोस्वामी से शादी रचाई थी। ममता कुलकर्णी शादी के बाद केन्या शिफ्ट हो गईं। कई रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की गोस्वामी ड्रग माफिया हैं और ड्रग तस्करी के आरोप में जेल भी जा चुके हैं। उन्हें केन्या एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में छोड़ दिया गया था।
बन गईं साध्वी
कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ममता कुलकर्णी के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने सालों पहले साध्वी बनने का फैसला कर लिया था। अब वो लाइमलाइट से दूर साध्वी का जीवन जीती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
















