हुस्न की 'मल्लिका' का जादू..ये हैं ब्वॉयफ्रेंड!
मल्लिका शेरावत हमारे देश की उन एक्ट्रेसेस में से है जो कुछ भी करें सुर्खियां बननी ही हैं। चाहे एक छोटी सी प्रेस कॉन्फ्रेंस हो या वो कान्स में चली जाएं। उनकी कोई फिल्म हो या कोई बयान इन सब से बच के वो नहीं रह पाती।
इस बार तो बात थोड़ी ज्यादा सिरियस था असल में मल्लिका शेहरावत के बारे में खबरें उड़ी की वो अपने पेरिस के ब्वॉयफ्रेंड सिरिल ऑक्सेनफान्स के साथ शादी रचा ली। शादी दुबई में प्राइवेट तरीके से हुई।
[इस एक्ट्रेस का पहली बार देखिए 'हटके' अवतार!]
यहां तक कहा गया कि शादी का रिसेप्शन भी वो जल्द हीं देंगी। अब मल्लिका ने ट्वीट कर खुद सारी खबरों पर विराम लगा दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने शादी नहीं की है और जब करेंगी तो सभी को इनवाइट करेंगी। फिलहाल वो कान्स के लिए जा रही हैं।
हालांकि उनकी शादी की खबरों पर तो फिलहाल विराम लग गया लेकिन अब उनका कान्स में कैसा लुक होगा ये देखना होगा। आइए देखते हैं उनकी कुछ तस्वीरें और उनकी ब्वॉयफ्रेंड की भी।


Click it and Unblock the Notifications