जब इस हसीना ने कास्टिंग काउच के चलते खो दी थी 65 फ़िल्में, बोलीं- 'रात के 3 बजे कॉल करके घर पर बुलाया...'

Mallika Sherawat

Mallika Sherawat Casting Couch: मल्लिका शेरावत एक मशहूर अभिनेत्री हुआ करती है और आपको बता दें कि उन्होंने इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं अपनी बोल्डनेस को लेकर भी वह काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रही। मल्लिका शेरावत एक वक्त पर काफी ज्यादा विवादों में भी रही है और इसके चलते काफी सुर्खियों में भी रही।

लेकिन एक बार मल्लिका शेरावत ने कास्टिंग काउच को लेकर कुछ ऐसी बातें बताई जिसको सुनकर हर कोई हैरान हो गया। अक्सर सुनने को मिलता है कि कई सारे सितारे अपनी शुरुआती दौर में कास्टिंग काउच का शिकार हो जाते हैं। लेकिन मल्लिका शेरावत ने बताया कि कास्टिंग केक चलते उनके करियर पर काफी बुरा असर पड़ा।

मल्लिका शेरावत ने बताया कि एक नहीं दो नहीं बल्कि उनसे दर्जनों रोल इसके चलते छिन गए थे। 21 साल पहले मल्लिका शेरावत ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'ख्वाहिश' में उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। फिर 1 साल बाद 'मर्डर' फिल्म रिलीज हुई और इसके चलते वह रातों-रात स्टार बन गई थी।

लेकिन आपको बता दें कि मल्लिका शेरावत ने कास्टिंग काउच का सामना किया और इसके चलते उनके हाथ से कई सारी फिल्में निकल गई थी। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि बॉलीवुड में कास्टिंग काउच का बहुत ही बड़ा खेल चलता रहता है और अगर आपने फिल्म के हीरो के साथ कंप्रोमाइज नहीं किया तो आपको फिल्म से बाहर निकलवाया जा सकता है।

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान मल्लिका शेरावत ने कास्टिंग काउच को लेकर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि ए लिस्टर हीरो ने उनके साथ काम करने से इनकार कर दिया क्योंकि उन्होंने उनके साथ कंप्रोमाइज करने से मना कर दिया था। एक्ट्रेस ने बताया कि "यह बहुत आसान है और वह उन अभिनेत्री को पसंद करते हैं जिन्हें वह कंट्रोल कर सकते हैं। जो उनके साथ समझौता करने को तैयार हो जाती है और मैं उनमे से बिल्कुल भी नहीं हूं।"

मल्लिका शेरावत ने इस पर कहा कि "अगर हीरो आपको रात के 3:00 बजे कॉल कर देता है और कहता है कि मेरे घर पर आओ। इसीलिए अगर आप उसे सर्कल में होते हो और आप फिल्म कर रहे होते हो तो आपको जाना पड़ता है। अगर आप नहीं जाते तो आपको फिर से निकाल दिया जाएगा।" बीबीसी हिंदी के साथ भी मल्लिका शेरावत ने इंटरव्यू साझा किया था।

बता दें कि मल्लिका शेरावत ने इस इंटरव्यू में कहा था कि "मेरा बहुत ज्यादा इसके चलते नुकसान हुआ है और हीरो को फिल्म में अपनी गर्लफ्रेंड को कास्ट करवाना होता है तो वह कई बार रोल छीन लिया करते हैं क्योंकि कभी हीरो के समझौता नहीं किया। मैंने कोई भी रोल गवाए हैं तो मुझे अच्छे से याद है कि मेरे पास 65 स्क्रिप्ट पड़ी हुई थी, लेकिन मुझे एक भी रोल नहीं मिला क्योंकि उसमें हीरो ने आपत्ति जताई थी।"

जानकारी के लिए आपको बता दें की फिल्म मर्डर के बाद रातों-रात स्टार बनने के बाद में मल्लिका शेरावत ने कई सारी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। लेकिन उन्हें हमेशा ही सपोर्टिंग किरदार में देखा गया। आखरी बार उन्हें Rk/RKay फिल्म में देखा गया था और वह इसके बाद में सिल्वर स्क्रीन से पूरी तरीके से गायब हो गई थी।

Read more about: mallika sherawat
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X