देसी गाय के दूध से नहाती हैं Mallika Sherawat? खुद किया खुलासा

Mallika Sherawat Funny Rumours: मल्लिका शेरावत बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि वैसे तो उन्होंने अपने करियर में काफी लाजवाब फिल्में दी है। लेकिन पिछले लंबे वक्त से वह फिल्म इंडस्ट्री से पूरी तरीके से गायब हो गई थी। हालांकि कुछ वक्त पहले ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर से कम बैक किया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मल्लिका शेरावत को 'इंटरटेनमेंट की रात शो' में एक बार देखा गया था। यहां पर एक्ट्रेस से सवाल किया गया था कि उन्होंने अपनी कि अफवाह के बारे में सुना है। इस पर मल्लिका शेरावत ने जवाब देते हुए जो कहा उसको सुनकर हर किसी की हंसी छूट गई थी।
मल्लिका शेरावत ने खुलासा किया कि "मेरे बारे में एक अफवाह मैंने सुनी थी की मैं देसी गाय के दूध से नहाती हूं।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि मल्लिका शेरावत का असली नाम रीमा लांबा है। यहां तक कि वह हरियाणा के हिसार में एक छोटे से गांव में जाट परिवार से आती हैं।
हालांकि एक जाट परिवार और हरियाणा से होने के नाते मल्लिका शेरावत को फिल्म इंडस्ट्री में आने और एक्ट्रेस बनने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लेकिन आपको बता दें की एक्ट्रेस की मां ने उनका काफी सपोर्ट किया और इसी के चलते उन्होंने अपनी मां का सरनेम शेरावत ही लगाया हुआ है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मल्लिका शेरावत ने दिल्ली से पढ़ाई लिखाई की और बाद में परिवार के खिलाफ जाकर उन्होंने टीवी विज्ञापनों से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि अगर उनके निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने साल 1997 में पायलट करण सिंह गिल के साथ में शादी रचाई थी। लेकिन कुछ वक्त के बाद ही तलाक हो गया।


Click it and Unblock the Notifications











