22 साल में दी सिर्फ दो हिट फिल्में, नाम बदल इंडस्ट्री में मारी एंट्री,छुपाई शादी, आज सिंगल लाइफ जी रही एक्ट्रस

Mallika Sherawat Interesting Facts: मल्लिका शेरावत बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उनका असली नाम रीमा लांबा है। लेकिन आपको बता दें कि इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने खुद को मल्लिका शेरावत नाम दिया था और 22 साल उनको इंडस्ट्री में हो चुके हैं। लेकिन अभी तक उन्होंने अपने करियर में सिर्फ और सिर्फ दो ही हिट फिल्में दी हैं।
मल्लिका शेरावत की मर्डर और दूसरी फिल्म वेलकम काफी ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर चल चुकी है। लेकिन ऐक्ट्रेस अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए पसंद की जाती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड डेब्यू करने से पहले ही उनकी शादी हो गई थी। लेकिन उन्होंने हर किसी से यह बात छुपा कर रखी।
मल्लिका शेरावत ने यह भी बात छुपाई थी कि कुछ ही सालों बाद उनका तलाक हो गया था। दावा तो यह भी किया जाता है कि 48 साल की उम्र में आज भी मल्लिका शेरावत सिंगल है। हालांकि कहा तो यह भी जाता है कि वह एक फ्रेंच बिजनेसमैन के प्यार में है। LA में उनके आलीशान घर भी है और आज के वक्त में वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन भी है। तो चलिए आज हम आपको मल्लिका शेरावत के बारे में कुछ ऐसी जानकारी देंगे जो शायद ही आपको पता होगी।
मल्लिका शेरावत का असली नाम रीमा लांबा है और उनका जन्म 24 अक्टूबर 1976 में हरियाणा के हिसार में हुआ। वह एक जाट परिवार से आती है और उनके परिवार इस बात से पूरी तरीके से खिलाफ था कि वह फिल्म इंडस्ट्री में आए। लेकिन मल्लिका शेरावत ने किसी की भी नहीं सुनी और उनका साथ उनकी मां ने दिया।
मल्लिका शेरावत ने अपनी पढ़ाई लिखाई दिल्ली से पूरी की है और फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान के साथ में विज्ञापन में भी काम किया। लेकिन बाद में 'जीना सिर्फ मेरे लिए' से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया और इस फिल्म के क्रेडिट में उनका असली नाम रीमा लांबा ही लिखा हुआ है।
बाद में साल 2003 में ख्वाहिश और 2004 में मर्डर फिल्म से मल्लिका शेरावत को एक खास पहचान मिली। अभिनेत्री को प्यार के साइड इफेक्ट्स और वेलकम जैसी बेहतरीन फिल्मों में देखा जा चुका है। इसके अलावा वह हिंदी के साथ-साथ साउथ और इंग्लिश फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। कुछ वक्त पहले उनको 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' फिल्म में देखा गया था।
शायद ही लोग जानते होंगे कि मल्लिका शेरावत फिल्मी दुनिया में आने से पहले एक एयर होस्टेस हुआ करती थी। साल 1997 में दिल्ली बेस्ड पायलट करण सिंह गिल से उन्होंने शादी भी कर ली थी। लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। एक्ट्रेस ने शादी की बात हर किसी से छुपी थी क्योंकि वह बॉलीवुड में काम करना चाहती थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2017 में फ्रेंच रियल एस्टेट एजेंट Cyrille Auxenfans को भी मल्लिका शेरावत डेट कर चुकी हैं। बताते चलें कि इंडस्ट्री में रीमा सेन और रिमी सेन जैसी कई सारी नाम की एक्ट्रेसेस पहले से ही मौजूद थी। इसी के चलते मल्लिका शेरावत ने अपना नाम बदल लिया था।
मल्लिका शेरावत तकरीबन 22 साल से फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद है और अपने बोल्ड अंदाज से काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं। वह तकरीबन आज के समय में 170 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है। वह एक्ट्रेस होने के साथ-साथ डांसर से लेकर बिजनेस वूमेन और फिटनेस फ्री भी है। खबरों के अनुसार वह हर महीने का 2 करोड़ से ज्यादा कमाती है और साल भर की उनकी आय तकरीबन 20 करोड़ की है।
बहुत कम लोगों को पता है कि मल्लिका शेरावत का खुद का एक मेकअप ब्रांड भी है जिसका नाम Kay है। वह एक फिल्म का तकरीबन 30 लख रुपए फीस लेती हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने आपका सुरूर फिल्म में सिर्फ 10 मिनट के रोल के लिए डेढ़ करोड़ की फीस ले ली थी।
मल्लिका शेरावत का मुंबई के अंधेरी में एक आलीशान घर भी है। साथ ही लॉस एंजेलिस में उनका घर है और यहां पर वह अक्सर जाती भी रहती है। उनका यह घर चारों तरफ से हरियाली से भरा पूरा है। उनका कार कलेक्शन भी शानदार है। अभिनेत्री के पास 8 करोड़ की Lamborghini Aventador SV है। 6.25 करोड़ की Rolls Royce Dawn है।


Click it and Unblock the Notifications











