पिता बनाना चाहते थे आईएएस, फिल्मो में आने से पहले की शादी, ये मासूम बच्ची बनी बी टाउन की हॉट एक्ट्रेस

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे सितारे ऐसे हैं जिनका फैमिली बैकग्राउंड फिल्मी नहीं है. लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने पर्दे पर इस कदर धमाल मचाया कि आज भी उनकी गूंज पर्दे पर सुनाई देती है. आज हम आपको एक ऐसी बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिनकी खूबसूरती भी काफी लाजवाब है. तस्वीर में स्कूल यूनिफॉर्म में अवार्ड लेते हुए नजर आ रही यह बच्ची अपने बेहतरीन एकेडमिक्स के लिए सम्मानित की जा रही हैं. इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में हॉटेस्ट एक्ट्रेस का खिताब हासिल किया.
पिता बनना चाहते थे आईएएस ऑफिसर
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये तस्वीर में नजर आ रही बच्ची पढ़ाई में काफी इंटेलिजेंट रही और उनके पिता ने इन्हें आईएएस ऑफिसर बनने का सपना देखा. लेकिन बेटी कुछ और ही चाहती थी और उन्होंने बड़े पर्दे पर आकर सिजलिंग अवतार से पूरे दर्शकों को हैरान कर दिया था. लेकिन अगर आप अभी भी इस बच्ची को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की हॉटेस्ट ऐक्ट्रेस मल्लिका शेरावत है.
पिता से बिगड़ गए थे रिश्ते
इस थ्रोबैक तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह कितनी ज्यादा मासूम लग रही है और आपको बता दें कि इस तस्वीर को मलिक का शेरावत ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि हरियाणा के रोहतक में एक जाट परिवार में मल्लिका शेरावत का जन्म हुआ था और वह एक मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं. एक्ट्रेस के पिता मुकेश लंबा चाहते थे कि बड़े होकर उनकी बेटी आईएएस ऑफिसर बने. लेकिन एक्ट्रेस को मॉडलिंग में दिलचस्पी थी और इसी वजह से उनके पिता भी उनसे काफी ज्यादा नाराज हो गए थे. जिसके चलते एक्ट्रेस ने अपने पिता का सरनेम हटाकर अपनी मां का सरनेम अपने नाम के आगे लगा दिया. हालांकि बाद में पिता और बेटी के रिश्ते सुधर गए और बहुत कम लोग जानते हैं कि इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले मल्लिका शेरावत की शादी हो गई थी.
मल्लिका शेरावत का वर्क फ्रंट
अगर हम मल्लिका शेरावत के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म मर्डर से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में अपने सिजलिंग अवतार से बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज किया. मर्डर के बाद में मल्लिका शेरावत ने वेलकम, डबल धमाल, प्यार के साइड इफेक्ट और ख्वाहिश जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया. दर्शकों को भी उनकी खूबसूरती के साथ-साथ एक्टिंग काफी ज्यादा पसंद आई थी.


Click it and Unblock the Notifications