जब सौतन बनी जान की दुश्मन, पेड़ पर लटकाई लाश, काटी गर्दन, जानें कैसे हुई इस हसीना की हत्या

Malaysia Queen And Supermodel Murder Mystry

Malaysia Queen And Supermodel Murder Mystry: 62 साल के मलेशिया के मशहूर राजा जफर मुदा मूसा ने 26 साल की मशहूर सुपर मॉडल हस्लेजा इशाक के साथ में थाईलैंड में दूसरी शादी रचाई। इसी के अलावा रीति रिवाज के साथ शादी के बाद राजा ने अपनी पत्नी को रानी का दर्जा भी दिया। राजा की पहली पत्नी रानी नोर महानी के साथ ही हस्लेजा को भी शाही महल में रखा गया था।

लेकिन दोनों की शादी के कुछ ही हफ्ते बाद महल में कुछ अजीबोगरीब घटनाएं होने लगी। देर रात को रोते हुए बच्चे की आवाज सुनाई देती थी। हालांकि महल में कोई भी बच्चा नहीं था। यहां तक कि महल में एक सिर कटे पंछी को भी देखा गया। कभी खून से सने हुए सेनेटरी पैड छत पर मिलते तो कभी बांस पीटने की आवाज बड़ी रानी को परेशान करती।

लेकिन कुछ महीने बाद अक्टूबर 2002 में सुपर मॉडल और मलेशिया की छोटी रानी की सड़ी हुई लाश एक झरने के पास में पेड़ पर प्राप्त हुई। उनके हाथ पैर बांध दिए गए थे और गला भी कटा हुआ था। इस कत्ल के बाद काफी सारे कुलसी हुए और इसके चलते पूरे देश में भी बवाल मच गया था।

दरअसल 6 अक्टूबर को कुछ लोगों ने आखिरी बार रानी को देखा था। दो लोगों को जबरदस्ती घसीटकर एक वैन में डाल रहे थे। लोगों के बयान के मुताबिक पुलिस ने किडनैपिंग की जांच को शुरू किया। हालांकि कुछ दिन बाद रानी की कार मिली और इसमें उनके कुछ बाल, खून के निशान और 3 सिगरेट मिली।

जब छोटी रानी की लाश बुरी अवस्था में मिली तो पुलिस ने इसकी जांच की। इसके चलते महल में काम करने वाले पांच नौकरों को गिरफ्तार किया गया। पांच नौकरों से दो बोमोहज थे। दरअसल बोमोहज वह लोग होते हैं जो की भूत प्रेत और आत्माओं पर कब्जा प्राप्त करने के लिए तंत्र मंत्र करते हैं।बाकी के तीन लोग महल के नौकर हुआ करते थे।

जब उन लोगों से सख़्ती से पूछताछ हुई तो तंत्र मंत्र करने वाले मात साद ईसा ने छोटी रानी के खून का आरोप कबूल किया और बताया कि उन्होंने रानी को किडनैप किया और उनके गार्डन भी काटी। इतना ही नहीं उन्होंने खुलासा किया कि यह सब उन्होंने बड़ी रानी के कहने पर किया था। बाद में बड़ी रानी को भी गिरफ्तार किया गया।

More from Filmibeat

Read more about: features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X