..................... Malaysia business tycoon daughter leaved her father property for marry to boyfriend - Hindi Filmibeat

बिजनेस टाइकून की बेटी का दिल आया इस गरीब पर... प्यार के लिए ठुकराई 2500 करोड़ की संपत्ति, अब जी रही ऐसा जीवन

Angeline francis, marriage

सच्चा प्यार क्या कुछ नहीं करवा देता है। सच्चे प्यार का अर्थ ही होता है त्याग। इसका उदाहरण आज हमें कलयुग में भी देखने को मिल रहा है। दरअसल मलेशिया के करोड़ों रुपए की संपत्ति की मालकिन एंजेलिन फ्रांसिस नाम की एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर तकरीबन 2500 करोड़ की विरासत को छोड़ दिया। उसने भौतिक संपत्ति को न चुनकर अपने सच्चे प्यार को तवज्जो दी।

एंजेलिन फ्रांसिस का जन्म मलेशिया में बड़े बिजनेसमैन टायकून खू के पेंग और पूर्व मिस मलेशिया रह चुकी पॉलीन के यहां हुआ। उनके पिता को रस होटल के निदेशक हैं और मलेशिया के 44वें सबसे अमीर व्यक्ति माने जाते हैं। फ्रांसिस के ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई के समय पर उनकी मुलाकात जेडीया फ्रांसिस से हुई और दोनों के बीच प्यार हो गया।

एंजेलिन फ्रांसिस ने इस बारे में जो अपने घर वालों को बताया तो उन्होंने इस रिश्ते को ना मंजूर किया। यहां तक की अपने रोमांस को रोक देने तक की धमकी दे दी थी। एंजेलिन फ्रांसिस के पिता को उसके प्रेमी की बैकग्राउंड बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही थी क्योंकि वह एक साधारण पृष्ठभूमि से आए थे। एंजेलिन फ्रांसिस के पिता ने इस रिश्ते को खत्म करने की धमकी दी। लेकिन लड़की ने अपने प्रेमी और पिता की विरासत में से अपने प्रेम को चुना।

मलेशिया बिजनेस टाइकून की इकलौती उत्तराधिकारी एंजेलिन फ्रांसिस ने अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर साल 2008 में जेडीया के साथ में शादी रचा ली थी। एंजेलिन फ्रांसिस ने सुखों से भरा जीवन छोड़कर अपने प्यार के साथ जिंदगी बिताने का फैसला लिया। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। साल 2021 में जापान के राजकुमारी मां को ने केई कोमुरोआ के साथ शादी की थी। उनका कॉलेज का प्रेमी एक साधारण आदमी था। तो वही राजकुमारी मां को एक जापानी सम्राट की भतीजी थी। उन्होंने अपने प्यार के लिए अपनी इस उपाधि तक को छोड़ दिया था।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X