सच्ची घटना पर आधारित इस लो बजट फ़िल्म की कमाई 200 करोड़ पार, अब दर्शकों को मिलेगा ख़ास तोहफा

अक्सर फिल्म इंडस्ट्री में देखने के लिए मिलता है कि लो बजट की फिल्में धमाल मचा देती है तो कई बार बिग बजट की फिल्में फिसड्डी साबित होती है। आज हम आपको एक ऐसी ही लो बजट की फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इस फिल्म की कमाई भी काफी जबरदस्त हुई थी। अब इस फिल्म के मेकर्स भी दर्शकों को नया तोहफा देने वाले हैं।
दरअसल हम बात कर रहे हैं मलयालम फिल्म मंजुम्मेल बॉयज़ की। जिसे हाल ही में रिलीज किया गया था और इसको 20 करोड़ के बजट में बनाया गया था। इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और अब इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। इस फिल्म को 22 फरवरी को बहुत ही कम बजट में सर्वाइकल एक्शन थ्रिलर के तौर पर रिलीज किया गया था।
मंजुम्मेल बॉयज़ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली। केरल से ज्यादा इस फिल्म ने तमिल दर्शकों का दिल जीत और तमिल राज्य में ज्यादा पैसा इकट्ठा किया। लेकिन अब तेलुगू दर्शकों के लिए यह फिल्म पूरी तरीके से तैयार हो चुकी है और इसे तेलुगु भाषा में 5 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।
मंजुम्मेल बॉयज़ एक सर्वाइकल थ्रिलर फिल्म है। जिसको सच्ची घटना पर आधारित बनाया गया है। फिल्म में कुछ दोस्त होते हैं जो कि कोडाईकनाल के सफर पर निकल जाते हैं और उन्हीं के इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी घूमती है। इस फिल्म में दीपक परमबोल के अलावा अभिराम राधाकृष्णन, श्रीनाथ बसी, और जीन पॉल लाल जैसे किरदारों ने लीड भूमिका निभाई।
इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने को लेकर कई सारी खबरें पहले ही आ चुकी हैं। पहले बताया जा रहा था कि इस 5 अप्रैल को disney+ हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि बताया जा रहा है कि फिल्म तेलुगू रिलीज के बाद डिजिटल तौर पर रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications















