बाथरूम में इतने दिनों तक सड़ती रही थी इस एक्ट्रेस की लाश, बदबू आई तो हुआ शक, रूह कंपा देने वाला...

जिन सितारों को देखने और एक बार छूने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं उन सितारों की पर्सनल लाइफ के बारे में कोई कुछ नहीं जानता है। कई बार सितारों को ऐसे हादसों का सामना करना पड़ता है जो कि बेहद दर्दनाक होता है।
हम आज एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बाद करेंगे जिसकी दर्दनाक हत्या की गई थी और उसका शव कई दिनों तक बाथरूम में सड़ता रहा था। हम बात कर रहे हैं मलयालम फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रहीं रानी पद्मिनी की।
80 के दशक में मलायलम फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा रहीं पद्मिनी ने महज एक गलती की थी और इसका खामियाजा उनको और उनकी मां को भुगतना पड़ा था। जी हां, एक्ट्रेस के साथ साथ उनकी मां को भी मौत के घाट उतार दिया गया था।
हुई थी ये बड़ी गलती
कहा जाता है कि पद्मिनी ने बिना जांचे और बिना जान पहचान के नौकर रखे थे। किसको पता था कि नौकर उनके लिए मौत बनकर आया है। कहा जाता है कि नौकरों ने मिलकर अभिनेत्री की हत्या कर दी थी, ये घटना साल 1986 की है। इस दौरान पद्मिनी किराए के एक आलीशान घर में रहा करती थीँ। वो फिल्मों से अच्छा खासा पैसा कमा रही थीं लेकिन उनके साथ ये सब होगा इसका रत्ती भर भी अंदाजा पद्मिनी को नहीं था। एक्ट्रेस की हत्या उस वक्त फैंस के लिए ना यकीन वाली खबर बनकर सामने आई।
बाथरूम में सड़ती रही लाश
कहा जाता है कि एक दिन एजेंट उनके घर आया था। वो काफी देर तक दरवाजे पर दस्तक देता रहा लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। जब वो जाने लगा तो उसको बदबू आई। अपने दोस्त की मदद से वो अंदर गया तो उसकी रूह थर्रा उठी। बाथरूम में मां और बेटी की लाश पड़ी हुई। ऐसा कहा जाता है कि उनकी चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम में इस बात की जानकारी मिली थी ये हत्या 4 दिन पहले ही हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications