जेंडर चेंज करवा कर लड़की बनी ये एक्ट्रेस, फिर पहले ही फिल्म में किया सुपरस्टार संग काम, पहचाना कौन?

Anjali ameer Malayalam

फिल्मी दुनिया में पहचान बनाने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है और कई बार तो लोग हार मानकर इंडस्ट्री को ही छोड़ देते हैं। लेकिन आज हम आपको बिग बॉस मलयालम में अपने अभिनय से लोगों पर जादू चला देने वाली मशहूर ट्रांस एक्ट्रेस अंजलि अमीर के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने काफी मुश्किलों के बाद में इंडस्ट्री में नाम कमाया।

अंजलि अमीर का जन्म एक पुरुष के तौर पर हुआ था और आपको बता दें कि बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वह महिला के तौर पर जीना चाहती हैं। इसी के चलते उन्होंने जेंडर चेंज करवाया और खुद को एक खूबसूरत महिला के तौर पर ट्रांसफार्म किया। आज के समय में अंजलि अमीर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन चुकी है।

अंजलि अमीर का जन्म 1995 में केरल में मुस्लिम परिवार में हुआ। उनका बचपन भी गरीबी में बीता। घर खर्च चलाने के लिए उन्होंने काफी छोटी-मोटी नौकरियों की और 10 साल की उम्र में घर छोड़ दिया। जब उन्हें पता चला कि वह एक लड़का नहीं बल्कि एक लड़की है तो उन्होंने लड़की के तौर पर जीना शुरु कर दिया।

अंजलि अमीर ने बाद में अपना सेक्स चेंज करवाने का सोचा। लेकिन इसके लिए पहले पैसों की आवश्यकता थी और इसीलिए उन्होंने मॉडलिंग का सहारा लिया। सर्जरी से पहले उनको जमशीर नाम से पहचाना जाता था। अंजलि ने सिर्फ 20 साल की उम्र में अपना सेक्स चेंज करवाया और हर किसी को हैरान कर दिया।

अंजलि अमीर पहली ऐसी ट्रांसजेंडर महिला है जिन्होंने फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है। 2018 में फिल्म पेरानबू से उन्होंने डेब्यू किया। उन्होंने ममूटी के साथ में काम किया। 4 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.2 करोड़ की कमाई की। इसके बाद अंजलि बिग बॉस मलयालम से काफी पॉप्युलर हो गई।

More from Filmibeat

Read more about: anjali ameer malayalam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X