दीपिका को रिप्लेस कर हासिल की ये बड़ी फिल्म, जानिए कौन हैं ये खूबसूरत अभिनेत्री
हाल ही में दीपिका को रिप्लेस करने के बाद चर्चाओं में आईं अभिनेत्री मालविका को हिंदी फिल्मों में अब तक देख नहीं गया है। लेकिन ये खूबसूरत अभिनेत्री मलयाली फिल्मों का चेहरा रही हैं।
हाल ही में मजीद मजीदी की आने वाली फिल्म काफी चर्चाओं में रही। चर्चाओं की वजह इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस भी रही हैं। जिसके चलते फिल्म शुरू होने से पहले ही सुर्खियों में आ गई। फिल्म की अभिनेत्री को लेकर काफी दिनों तक सस्पेंस बना रहा लेकिन बाद में जब ये सस्पेंस खुला तो सब हैरान रह गए।
दरअसल अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने पिछले दिनों ऑस्कर अवॉर्ड नॉमिनेटेड ईरानी डायरेक्टर माजिद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' के लिए अपना लुक टेस्ट दिया था। मजीद मजीदी के साथ काम करने के लिए बेताब दीपिका ने अपने लुक टेस्ट के बाद काफी दिनों तक फिल्म में अपनी कास्टिंग के लिए कोशिश भी की थी लेकिन उन्हें इस रोल के लिए एप्रूव नहीं किया जा सका।
इस फिल्म में दीपिका की बजाए किसी और एक्ट्रेस को जगह देदी गई। जिसके बाद से ये एक्ट्रेस सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं मेकर्स ने एक स्टेटमेंट जारी कर इस एक्ट्रेस के नाम की घोषणा कर दी है। जानिए कौन हैं दीपिका को रिप्लेस कर इस मोस्ट डिजायर्ड रोल को हथियाने वाली एक्ट्रेस


Click it and Unblock the Notifications