मलाइका अरोड़ा ने पहनी 5 करोड़ की घड़ी, घड़ी की सूईयां देख खराब हुआ लोगों का दिमाग!

malaika arora

मलाइका अरोड़ा अपनी फैशन सेंस और खूबसूरती को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं. लेकिन इससे भी ज्यादा उनकी निजी जिंदगी काफ़ी दिलचस्प है. एक्ट्रेस को कई बार उनकी बेबाक अंदाज की वजह से भी पसंद किया जाता है और उनकी हॉटनेस को देखकर हर कोई बेकाबू हो जाता है. लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने 'ब्राइडस टुडे' मैगजीन के लिए कुछ फोटो शूट करवाए. जो कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा भी किए हैं.

मलाइका अरोड़ा के फोटोशूट ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

मलाइका अरोड़ा ने 5 अप्रैल 2023 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरों को शेयर किया है जो कि उन्होंने 'ब्राइड्स टुडे' मैगजीन के लिए करवाए थे. लेकिन तस्वीरों को देख उनकी खूबसूरती तो लाजवाब नजर आई. लेकिन उनकी खूबसूरती से ज्यादा उनके पहने हुए एक्सेसरीज पर हर किसी का ध्यान चला गया. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा ने लिक्विड मेटल स्क्लप्टेड ड्रैप सेट पहन रखा है और वह बेहद ही बोल्ड नजर आ रही है. उनके आउटफिट 'Rimzim Dadu' का था. साथ ही उन्होंने काफी न्यूड मेकअप के साथ में इस लुक को कंप्लीट किया.

एक्ट्रेस ने Bulgari ब्रांड की घड़ी पहन दिए किलर पोज़

लेकिन मलाइका अरोड़ा ने अपने इस लुक को और भी दिलचस्प बनाने के लिए 'Bulgari' ब्रांड की बेहद ही खूबसूरत एक्सेसरीज पहनी. बता दें कि उन्होंने 'मदर ऑफ पर्ल' पेंडेंट पहना हुआ था और उसी के साथ में रोज गोल्ड का हार भी वह पहने हुए नजर आए. इतना ही नहीं आपको बता दें कि बुलगारी ब्रांड की उन्होंने सर्पेटी मिस्टरियोसी रोमानी घड़ी पहन रखी थी जो कि बेहद ही खूबसूरत थी. लेकिन इससे घड़ी की कीमत ने हर किसी के होश उड़ा दिए.

एक्ट्रेस की इस घड़ी की कीमत सुन छूट जाएंगे पसीने

कुछ रिपोर्ट्स में ये सामने आया कि ग्रीन स्टोन और वाइट गोल्ड के साथ-साथ रूबी से सजी हुई मलाइका की यह घड़ी 5,73,000 यूरो यानी कि अगर हम इन्हें इंडियन करेंसी में कन्वर्ट करें तो 5,12,06,631 रुपए की कीमत के साथ थी. इसी तरह की एक और घड़ी देखी गई. जिस की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्शाया गया है कि वह 35 कैरेट के श्रीलंकाई नीलम, 63.3 कैरेट के हीरे और 675 नीलम के साथ साथ 43.32 कैरेट और वाइट गोल्ड से बनाई गई है. अगर हम इसकी कीमत की बात करें तो आपको बता दें कि 1,952,740 अमेरिकी डॉलर यानी कि अगर हम इसे भारतीय करेंसी में कन्वर्ट करते हैं तो इसकी कीमत तकरीबन 15,99,04,020 होगी.

मलाइका आरोड़ा की निजी जिंदगी रही है बेहद ही फ़िल्मी

मलाइका अरोड़ा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारी हिट फिल्में की हैं और उनकी अदाकारी को काफी सराहा भी गया है. हालांकि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर उससे भी ज्यादा चर्चा में रहती हैं. बता दें कि उन्होंने पहले अरबाज खान के साथ शादी की और 18 साल के बाद में उन्होंने अलग होने का फैसला लिया. मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का एक बेटा भी है. लेकिन अब एक्ट्रेस मशहूर बॉलीवुड स्टार कहे जाने वाले अर्जुन कपूर को डेट कर रही है और दर्शक भी दोनों की शादी देखने के लिए काफी बेकरार है.

Read more about: malaika arora bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X