मैं आखिरी मिनट तक नहीं जानती थी कि अरबाज़ को तलाक दूंगी या नहीं - मलाईका अरोड़ा
अब जब पूरा देश बंद हो चुका है तो हमारे पास केवल दो ही चीज़ें बची हैं - बातें और यादें। और इन दोनों को ही हम लेकर आए हैं मलाईका अरोड़ा के ज़रिए। बात ज़्यादा पुरानी नहीं है पर है दिलचस्प। मलाईका अरोड़ा और अरबाज़ खान ने लगभग 19 साल की शादी के बाद 2017 में तलाक ले लिया।
इस तलाक के आगे पीछे और दौरान अरबाज़ ने छोटे छोटे पोस्ट के ज़रिए अपनी भड़ास निकाली लेकिन मलाईका पूरे समय शांत रहीं।मलाईका ने तलाक के बारे में पहली बार बात की अपनी खास दोस्त करीना कपूर के शो What Women Want पर।

इस एपिसोड में मलाईका ने खुलकर बताया कि वो और अरबाज़ एक दूसरे को केवल दुखी करते थे। इसलिए दोनों ने अलग होने का फैसला किया। लेकिन ये फैसला मलाईका के लिए काफी मुश्किल था और तलाक की एक रात पहले तक भी उनके करीबी लोगों ने उनसे कहा कि वो एक बार फिर इस फैसले के बारे में सोच लें।
जानिए इस इंटरव्यू में मलाईका ने क्या क्या बातें कीं -


Click it and Unblock the Notifications











