Pic of the Day: मलाईका अरोड़ा का नया फोटोशूट किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है
मलाईका अरोड़ा अपनी तस्वीरों और फोटोशूट के लिए हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। और अब उनका नया फोटोशूट भी किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। मलाईका ने एक पीले रंग के स्कर्ट टॉप में अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं और उनकी अदाएं किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं।
गौरतलब है कि मलाईका अरोड़ा हाल ही में कोरोना पॉज़िटिव हो गई थीं। उस दौरान वो सोनी टीवी के इंडियाज़ बेस्ट डांसर की शूटिंग कर रही थीं। मलाईका क्वारंटीन हुईं और उन्हें शो पर रिप्लेस किया था नोरा फतेही।

मलाईका अरोड़ा पहले भी कोरोना के चलते शूटिंग करने से डर रही थीं लेकिन उन्हें समझा बुझाकर सेट पर वापस लाया गया था। पर सेट पर ही कई लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए जिनमें से एक मलाईका खुद भी थीं।
अब मलाईका ने अपने शो की शूटिंग शुरू कर दी है और वो कोरोना से भी पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं। फैन्स भी मलाईका की सुपर स्टाईलिश तस्वीरें मिस कर रहे थे। ऐसे में हम आपके लिए उनकी कुछ और शानदार तस्वीरें भी ले आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications
