#PartyPics - न्यूयार्क में 'बिंदास' पार्टी कर रहीं ये एक्ट्रेस..डांस..मस्ती..धमाल!
मलाइका अरोड़ा और सोफी चौधरी न्यूयार्क में इन दिनों हैं और खूब मस्ती कर रही हैं। उनकी और सोफी चौधरी की पार्टी के साथ साथ और भी तस्वीरें देखिए आप भी।
मलाइका अरोड़ा और सोफी चौधरी इन दिनों न्यूयार्क में हैं। मलाइका अरोड़ा और सोफी चौधरी दोनो ही न्यूयार्क में पार्टी करने में काफी बिजी हैं और लग रहा है काफी इंज्वॉय भी कर रही हैं। उनकी तस्वीरें देख कर आप भी यही कहेंगे कि दोनों बिल्कुल बिंदास हैं।
[Pics- सुंदर दिखने के लिए 'मेकअप' की जरूरत नहीं होती..ये रहा सुबूत]
हालांकि सोफी चौधरी कहीं कहीं नजर आईं लेकिन मलाइका की तस्वीरों पर से आपकी नजर नहीं हटेगी। मलाइका अरोड़ा हमेशा की तरह अपने स्टाइल में नजर आ रही थीं। वो बेहद खूबसूरत भी लग रही हैं।दरअसल मलाइका इन दिनों न्यूयार्क मेंRepublican Hindu Coalition इवेंट के सिलसिले में वहां थीं।

इवेंट में मलाइका परफॉर्मेंस भी दीं और उसके बाद वो पार्टी के दौरान काफी इंज्वॉय करते नजर आईं।
अपने दोस्तों के साथ मलाइका अरोड़ा। मलाइका अरोड़ा के अलावा सोफी चौधरी भी पार्टी में मौजुद थी।
मलाइका अरोड़ा शो के दौरान अपनी दोस्त के साथ मस्ती के मूड में।
ऐसा लग रहा है कि मलाइका काफी समय बाद अपने दोस्तों से मिली हो। उनकी तस्वीरें देखकर तो कम से कम ऐसा ही लग रहा।
एयरपोर्ट पर मलाइका अरोड़ा कुछ इस तरह नजर आईं कि देखने वाले देखते रह गए।
Awww..जी हां सही पहचाना पिज्जा देखकर कोई भी कुछ इस तरह से ही खाएगा।
मलाइका अरोड़ा की एक और शानदार तस्वीर जिसमें वो काफी अच्छी लग रही हैं।
अब न्यूयार्क जाने के बाद घूमना तो बनता है। बस मलाइका भी निकल पड़ीं कुछ इस अंदाज में न्यूयार्क की गलियों में सैर करने।


Click it and Unblock the Notifications



















