इस हसीना का पाकिस्तानी क्रिकेटर पर आया दिल, सहेली की बनी सौतन, प्रेग्नेंट होने के बाद तीन शादी...

Malaika Arora, Amrita Arora

बॉलीवुड इंडस्ट्री में देखने को मिलता है कि कई बार लोगों की किस्मत ऐसी चमकती है कि इंडस्ट्री में उनका मुकाम इस कदर ऊंचा हो जाता है कि फिर उनको दशकों से खूब प्यार मिलने लगता है। लेकिन हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाना इतना आसान नहीं है। कई बार पर्सनल लाइफ के चलते भी सितारे लाइमलाइट में आ जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिनका पाकिस्तान के क्रिकेटर से अफेयर रहा। लेकिन यह बात शादी तक नहीं पहुंच पाई और सहेली के पति पर बाद में दिल गया। इसके बाद वह अपनी सहेली की ही सौतन बन गई।

मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता

कुछ मीडिया खबरों के अनुसार पहले तो प्रेग्नेंट हुई और बाद में उन्होंने साथ फेरे ले लिए थे। हालांकि अब यह अभिनेत्री फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं और इसके बावजूद भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रहती है। मलाइका अरोड़ा इन दोनों इंडस्ट्री में छाई हुई है। उन्होंने सलमान खान के भाई अरबाज खान से 18 साल की शादी तोड़ अर्जुन कपूर को डेट किया। लेकिन हम यहां पर मलाइका अरोड़ा की नहीं बल्कि उनकी बहन अमृता अरोड़ा की बात कर रहे हैं।

बॉलीवुड में मारी एंट्री

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमृता अरोड़ा ने कई सारी फिल्मों में काम किया और इसके बावजूद भी वह दर्शकों के दिलों में उतर नहीं पाई। उन्होंने वीडियो जॉकी के चलते अपने करियर की शुरुआत की। साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'कितने दूर कितने पास' से बॉलीवुड डेब्यू किया। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अपना वह जादू नहीं चला पाई और पर्सनल लाइफ के चलते लाइमलाइट में आ गई।

पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ रहा अफेयर

साल 2004 में अमृता अरोड़ा के पाकिस्तान में रहने वाले इंग्लैंड के क्रिकेटर उस्मान के साथ अफेयर की खबरें सामने आने लगी। दरअसल क्रिकेटर उस्मान मैच खेलने के लिए भारत आए और यहीं पर अमृता और उनकी मुलाकात हुई थी। यहां तक कि एक इंटरव्यू के दौरान खुद अमृता अरोड़ा ने उस्मान के लिए अपना प्यार कबूल किया था। उस्मान के भाई बॉलीवुड इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहते थे और इसमें अमृता अरोड़ा ने उनकी मदद की थी।

शकील की शादीशुदा जिंदगी पर पड़ा असर

लेकिन अमृता अरोड़ा अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में रही। उन्होंने साल 2009 में बिजनेसमैन शकील लड़क के साथ में शादी रचाई। शकील और अमृता कॉलेज के दिनों से काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। बाद में दोनों अलग हुए और शकील ने शादी कर ली थी। लेकिन बाद में अमृत के साथ साल 2005 के दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ने लगी। इसी के चलते शकील की शादीशुदा जिंदगी पर असर पड़ा और उनकी पत्नी निशा से उन्होंने साल 2008 में तलाक ले लिया।

निशा ने लगाए अमृता पर गंभीर आरोप

इसी के बाद बिजनेसमैन शकील लड़क ने अगले साल ही अमृता अरोड़ा के साथ में शादी रचा ली थी। तलाक के बाद अमृता पर निशाने कई गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने बताया कि अमृता के कारण ही शकील और उनके रिश्ते में परेशानियां आने लगी। लेकिन इसको अपनी जिंदगी से दूर रखते हुए अमृता और शकील ने एक ग्रैंड वेडिंग की। दोनों ने तीन धर्म के हिसाब से शादी की और पहले क्रिश्चियन धर्म के अनुसार चर्च में की थी। बाद में मुस्लिम रीति रिवाज के चलते निकाह किया और पंजाबी ट्रेडीशन के साथ शादी रचाई।

More from Filmibeat

Read more about: malaika arora amrita arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X