मलाइका अरोड़ा ने गोल्डन गाउन में शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें, दिलकश तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
मलाइका अरोड़ा फैशन और ग्लैमर क्वीन मानी जाती हैं। वो जिस भी लुक में सामने आती हैं, वही वायरल हो जाता है। एक बार फिर मलाइका अरोड़ा अपनी दिलकश तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। लोगों को मलाइका का यह कातिलाना अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

मलाइका अरोड़ा ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट में गोल्डन शिमरी गाउन पहन रखा है। पूरी बाजू की इस गाउन में मलाइका अरोड़ा बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस लग रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कई नई तस्वीरों को शेयर किया है जिसमें उन्हें आप भी देखते रह जाएंगे।
इस गोल्डन-सिल्वर गाउन में मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती देखते ही बन रही है। उन्होंने एक बार फिर अपनी स्टाइलिश लुक्स की वजह से लोगों का दिल जीत लिया है। मलाइका अरोड़ा इस फोटोशूट में एक से बढ़कर एक पोज देते दिख रही हैं।
मलाइका अरोड़ा ने इस लेटेस्ट फोटोशूट में न्यूड मेकअप किया है। साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला ही रखा है। साथ ही छोटे से ईयररिंग के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।
मलाइका अरोड़ा की अदाएं इन तस्वीरों में देखते ही बन रही है। वो अपने कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट करते दिख रही हैं। आपको बता दें कि 48 वर्षीय मलाइका अरोड़ा फिटनेस फ्रीक भी हैं।
उन्हें अक्सर जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है। 48 साल की उम्र में जिस तरह से वो खुद को फिट रखती हैं, ये बाकी एक्ट्रेसेस के लिए किसी मिसाल से कम नहीं है।
मलाइका अरोड़ा इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें को मलाइका अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखने जा रही हैं। मलाइका और अमृता अरोड़ा इस शो से वेब डेब्यू करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications

















