बर्थडे गर्ल मलाइका अरोड़ा की ग्लैमरस तस्वीरें, 48 की उम्र में भी बॉलीवुड की सबसे हॉट मॉडल
मलाइका अरोड़ा आज 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। बॉलीवुड की सुपरमॉडल जो 48 की उम्र में भी 29 साल वाली एक्ट्रेस को मात देती हैं। जन्मदिन के मौके पर मलाइका अरोड़ा की देखिए सेक्सी तस्वीरें।
मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर उनके सभी दोस्तों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं दी। सबसे खास विशज अर्जुन कपूर की थीं। मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने एक रोमांटिक तस्वीर के साथ मलाइका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर विश करते हुए लिखा, तुम्हारे इस खास दिन पर मैं तुम्हारे चेहरे पर स्माइल दिलवाना चाहता हूं। ईश्वर करे आप ऐसे ही मुस्कुराते रहो। अर्जुन कपूर के इस पोस् पर दिया मिर्जा ने दिल भेजा तो वहीं करीना कपूर ने मजेदार कमेंट किया।
करीना कपूर ने कहा कि मैं फोटो क्रेडिट लेना चाहती हूं अर्जुन कपूर जी। मतलब ये कि इस तस्वीर को करीना ने क्लिक किया था जिसका क्रेडिट देना अर्जुन कपूर भूल गए।

इन सितारों ने भी किया मलाइका को विश
करीना कपूर के अलावा करिश्मा कपूर, अर्जुन कपूर, अमृता अरोड़ा, मनीष मल्होत्रा से लेकर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने माला को विश किया।

खुद को बताती हैं सेल्फ मेड वुमन
एक बार मलाइका अरोड़ा ने खुद की सफलता के लिए कहा था कि उन्हें सलमान खान ने नहीं बल्कि उन्होंने खुद को संवारा और बनाया है। इसका श्रेय वह किसी और को नहीं बल्कि खुद की मेहनत को मानती हैं।

सलमान खान से रहा ये नाता
सलमान खान और मलाइका अरोड़ा का कनेक्शन रहा है। मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान थे जो कि सलमान खान के बड़े भाई है। इसके चलते और मुन्नी बदनाम जैसे सॉन्ग के लिए कुछ लोगों का कहना था कि क्या मलाइका की सफलता के पीछे सलमान खान का हाथ है।

मलाइका अरोड़ा बतौर आइटम गर्ल
मलाइका अरोड़ा ने बॉलीवुड में छैया छैया सॉन्ग के बाद कई आइटम सॉन्ग किए। मुन्नी बदनाम हुई, होठ रसीले समेत कई गाने हैं जिसमें वह हॉट डांस करती दिखती हैं। लेकिन मलाइका ने अपनी इस छवि को बदल लिया है।

मलाइका अरोड़ा ने बदल ली है छवि
मलाइका अरोड़ा को आइटम गर्ल नहीं बल्कि सुपरमॉडल, फिटनेस क्वीन व बॉलीवुड की चर्चित हस्ती जैसे टैग दिए जाते हैं। उन्होंने अपनी इस छवि को कतई बदल लिया है।

सलमान खान की भाभी हैं तो उन्हें आइटम गर्ल नहीं बोला जाता
एक बार राखी सावंत ने कहा था कि मलाइका अरोड़ा सलमान खान की भाभी रही हैं तो उन्हें आइटम गर्ल नहीं कहा जाता है।

खुद की काबिलियत पर मलाइका का क्या कहना है
राखी सावंत के इस बयान पर मलाइका ने कहा था कि अगर सलमान खान के होने का बेनिफिट होने मिला होता तो वह उनकी हर फिल्म में होती और उनके साथ कई गाने कर चुकी होती। उन्हें सलमान खान ने नहीं बल्कि खुद ने बनाया है।

शाहरुख खान की फिल्म से मलाइका हो गईं मशहूर
मणिरत्नम की फिल्मदिल से में मलाइका अरोड़ा ने एक स्पेशल सॉन्ग किया था। फिल्म के लीड एक्टर थे शाहरुख खान। ये कोई और नहीं बल्कि छैया छैया सॉन्ग ही था जिसके बाद मलाइका अरोड़ा घर घर में मशहूर हो गई थीं।

आज जज और फिटनेस आइडल हैं
मलाइका अरोड़ा फैशन क्वीन के साथ साथ फिटनेस आइडल भी हैं जो युवाओं को फिटनेस के लिए जमकर प्रेरित करती हैं। इसी के साथ वह कई शो की जज के तौर पर नजर आती हैं।

कुल मिलाकर बेमिसाल हैं मलाइका अरोड़ा
शानदार कॉन्फिडेंस, बेमिसाल अंदाज और शानदार पर्सनैलिटी के साथ वह एक परफेक्ट फिल्म हस्ती हैं।
देखिए मलाइका अरोड़ा की हॉट वीडियो


Click it and Unblock the Notifications











