48 साल की मलाइका अरोड़ा ने हाई स्लिट गाउन में दिया सबको टक्कर, दिलकश फोटोशूट पर फिदा हुए फैंस
मलाइका अरोड़ा फैशन और ग्लैमर की क्वीन मानी जाती हैं। वो जिस भी लुक में सामने आती हैं वो वायरल हो जाता है।एक बार फिर मलाइका अरोड़ा ने दिखा दिया है कि वो क्यों बाकी एक्ट्रेसेस से अलग हैं। मेकअप और हेयर स्टाइलिस्ट मेघना बुटानी ने इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। लोगों को मलाइका का यह कातिलाना अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
मलाइका अरोड़ा ने इस लेटेस्ट फोटोशूट में हल्के पर्पल रंग का गाउन पहन रखा है। थाई हाई स्लिट इस गाउन में मलाइका अरोड़ा बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस लग रही हैं। मेघना बुटानी ने इंस्टाग्राम पर उनकी कई नई तस्वीरों को शेयर किया है जिसमें उन्हें आप भी देखते रह जाएंगे।

दिखीं बला की खूबसूरत
इस पर्पल गाउन में मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती देखते ही बन रही है। वो हमेशा की तरह बोल्ड और स्टाइलिश लग रही हैं। मलाइका अरोड़ा इस फोटोशूट में एक से बढ़कर एक पोज देते दिख रही हैं।

वायरल हुई तस्वीरें
मलाइका अरोड़ा ने इस लेटेस्ट फोटोशूट में न्यूड मेकअप किया है। साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला ही रखा है। साथ ही सिंपल ईयररिंग के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया है।

फिटनेस फ्रीक भी हैं मलाइका
मलाइका अरोड़ा की अदाएं इन तस्वीरों में देखते ही बन रही है। मलाइका की ये तस्वीरें उनके फैंस को भी पसंद आ रही है। आपको बता दें कि 48 वर्षीय मलाइका अरोड़ा फिटनेस फ्रीक भी हैं।

बाकी अभिनेत्रियों को टक्कर
उन्हें अक्सर जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है। मलाइका अरोड़ा जिस तरह से वो खुद को फिट रखती हैं, ये कई एक्ट्रेसेस के लिए किसी मिसाल से कम नहीं है।

इंस्टाग्राम पर तस्वीरें
मलाइका अरोड़ा इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

ओटीटी पर रखेंगी कदम
वर्क फ्रंट की बात करें को मलाइका अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखने जा रही हैं। मलाइका और अमृता अरोड़ा इस शो से वेब डेब्यू करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











