मलाइका अरोड़ा की नेट वर्थ का हुआ खुलासा, सिर्फ एक आइटम सांग से करोड़ों कमाई, जानिए डिटेल !
बॅालीवुड की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस में मलाइका अरोड़ा की गिनती की जाती है। मलाइका अरोड़ा इंटरनेट पर आए दिन अपनी फिटनेस और सेक्सी फोटोशूट को अपलोड करती रहती हैं। जब भी सबसे स्टाइलिश और बॅालीवुड की हॅाट आइटम सांग करने वाली एक्ट्रेस की बात आती है तो इसमें नाम आता है मलाइका अरोड़ा का।

मुन्नी बदनाम सांग में मलाइका अरोड़ा के डांस का मुकाबला करना कठिन है। वैसे आपको बता दें कि फिल्मों में लीड रोल ना भी करते हुए मलाइका केवल एक गाने से करोड़ों की कमाई करती हैं। एक आइटम सांग के लिए मलाइका अरोड़ा लाखों की फीस लेती हैं। हाल ही में एक वेबसाइट ने यह जानकारी दी है कि आखिरकार मलाइका अरोड़ा की कितने करोड़ की कमाई है।

मलाइका अरोड़ा की नेट वर्थ 100 और फीस
एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार मलाइका अरोड़ा एक सांग के लिए 1.75 करोड़ की फीस लेती हैं। इसके साथ मलाइका अरोड़ा की नेट वर्थ कोविड के दौरान बढ़ गई। मलाइका अरोड़ा की नेट वर्थ 100 करोड़ पहुंच गई है। जो कि इससे पहले नेट वर्थ 80 करोड़ के करीब थी।

मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर
फिलहाल निजी जिंदगी में भी मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। 12 साल का फासला होने के बाद भी दोनों कई बार अपनी रोमांटिक तस्वीरों से इंटरनेट पर छाए रहते हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के इसी साल शादी करने की भी खबर है।

मलाइका अरोड़ा 40 पार
40 की उम्र पार करने के बाद भी मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर भी टॉप पर मानी जाती हैं। जान्हवी कपूर और सारा अली खान भी फिटनेस को लेकर करियर की शुरुआत में मलाइका अरोड़ा से टिप ले चुके हैं।

मलाइका अरोड़ा की हॅाट फोटो
मलाइका अरोड़ा फिल्मों के साथ टीवी शो और टीवी एड के साथ सोशल मीडिया एड से भी काफी कमाई करती हैं। एक टीवी शो को जज करने के लिए मलाइका सीधे तौर 2 करोड़ के करीब की फीस लेती हैं। टीवी एड के लिए मलाइका की फीस 1 करोड़ के करीब मानी जाती है।


Click it and Unblock the Notifications