मलाइका अरोड़ा के इन 8 कटिंग ब्लाउज को करें ट्राई, 500 की साड़ी में भी लगेगी हजारों की डिजाइनर साड़ी

Malaika Arora Blouse Designs: अक्सर फिल्म एक्ट्रेसेस की हर एक ड्रेस पर महिलाओं का दिल जाता है। साड़ी से लेकर वेस्टर्न ड्रेस भी उनकी काफी महंगी होती है। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के कुछ ऐसे ब्लाउज डिजाइन बताने वाले हैं जिसे आप सिंपल साड़ी के साथ भी पहनेगी तो आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे।
प्लेट कटिंग डिजाइन
शिमर और पार्टी वियर साड़ियों पर आप प्लेट पर प्लेट बने हुए डिजाइन वाले ब्लाउज को पहन सकते हैं। इसी के अलावा आप इस तरह की रिंग भी ब्लाउज में अटैच करवा सकते हैं।
डीप वी नेक डिज़ाइन
आप मलाइका अरोड़ा से इंस्पायर होकर इसी तरीके का डीप वी नेक डिज़ाइन का ब्लाउज पार्टी वियर के लिए बनवा सकते हैं। यह आपकी सिंपल साड़ी पर भी चार चांद लगा देगा।
जॉर्जेट का ब्लाउज
तस्वीर में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक कलर का बहुत ही ब्यूटीफुल ब्लाउज पहना हुआ है। आपप्रिंटेड साड़ी के साथ में जॉर्जेट का ब्लाउज पहन सकते हैं और यह आपके लुक को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव दिखाएगा।
जैकेट वाला ब्लाउज
अगर आप अपने लुक को कुछ हटकर दिखाना चाहते हैं तो आप एक जैकेट के तौर पर ब्लाउज बनवा सकते हैं।
श्रग ब्लाउज
अगर आप अपनी साड़ी पर अलग से अटैच करने वाला नेट का श्रग बनवा सकती है तो इसे ट्राई जरूर करें। ये किसी बड़े इवेंट या फिर शादी के लिए बहुत ही बेहतरीन साबित हो सकता है।
स्ट्रेप कट ब्लाउज
अगर आप सिंपल साड़ी पहनना पसंद करती हैं तो स्ट्रेप कट ब्लाउज आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
नेट का ब्लाउज
अगर आप भी मलाइका अरोड़ा से इंस्पायर होकर अपने नेट की साड़ी के साथ में ऐसा ही नेट का ब्लाउज कैरी करती है तो आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे।
बैलून स्लीवस
अगर आप अपने लुक को थोड़ा सा अलग दिखना चाहती हैं तो आप अपने ब्लाउज की स्लीव्स को बैलून डिजाइन दे सकती हैं।
डीप नेक शार्ट ब्लाउज
आप अगर शिमर साड़ी के साथ अपने लुक को थोड़ा बोल्ड दिखाना चाहती है तो डीप नेक शॉर्ट ब्लाउज इसके लिए काफी बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








