..................... Malaika Arora goes unapologetic about dating a younger man and her bold image - Hindi Filmibeat

मेरे कपड़े छोटे हों या फिर मेरा बॉयफ्रेंड, लोगों को हमेशा दिक्कत रहेगी - मलाईका अरोड़ा

By Staff

मलाईका अरोड़ा ने हाल ही में हिंदुस्तान टाईम्स को एक बिंदास इंटरव्यू दिया और इस इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर बातें की अपनी इमेज के बारे में। गौरतलब है कि मलाईका अरोड़ा की बोल्ड इमेज से हमेशा ही लोगों को दिक्कत रही है। मलाईका ने बताया कि लोग सोशल मीडिया पर अक्सर उन्हें हिदायत देते हैं ढंग के कपड़े पहनने की।

उन्होंने कहा मैं वो पहनूंगी जो मुझे पसंद है। कोई और ये कैसे तय करेगा कि मैं क्या पहनूं? लोगों को दिक्कत है कि मैं क्या पहनती हूं, लोगों को दिक्कत है कि मेरा तलाक हो गया है, लोगों को दिक्कत है कि मैं दोबारा प्यार में हूं, लोगों को दिक्कत है कि मेरा बॉयफ्रेंड उम्र में मुझसे छोटा है। अब इतनी दिक्कतें मेरी दिक्कत नहीं है।

malaika-arora-goes-unapologetic-about-dating-a-younger-man-and-her-bold-image

मलाईका ने इस बारे में आगे कहा कि शायद लोगों ने ध्यान नहीं दिया कि उनकी दिक्कतों से मुझे कभी कोई फर्क नहीं पड़ा है। मैं यहां किसी और की खुशी के लिए नहीं हूं। खासतौर से उन लोगों को खुश करने में मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है जो सोशल मीडिया पर बिना किसी नाम और पहचान के आईडी बनाकर बैठ गए हैं।

हाल ही में मलाईका को अपने स्ट्रेच मार्क्स की एक तस्वीर के लिए भी ट्रोल किया गया था। इस बारे में बात करते हुए भी मलाईका ने कहा कि मुझे इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरे स्ट्रेच मार्क्स मुझे मेरे प्यारे से बेटे की याद दिलाते हैं।

फैन्स ने भी मलाईका का साथ देते हुए कहा था कि वो Teenage लड़के की मां हैं। उनके शरीर पर ये निशान होना स्वाभाविक है। बल्कि अच्छी बात ये है कि वो उन्हें छिपा नहीं रही हैं। फैन्स की मानें तो मलाईका एक सेक्सी मां हैं। और वाकई उनकी ये तस्वीरें इस बात का सुबूत हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X