..................... Malaika Arora gave befitting reply to trollers for troll for dating 12 years younger actor Arjun Kapoor - Hindi Filmibeat

डेट करने पर मलाइका अरोड़ा ने दिया ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- वो स्कूल जाता था और मैंने...

Malaika Arora Arjun Kapoor

Malaika Arora Stand Up: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले काफी लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और आपको बता दें कि दोनों के बीच में 12 साल की उम्र का अंतर है। दरअसल मलाइका अरोड़ा एक्टर से 12 साल बड़ी है। जहां मलाइका की उम्र 50 साल है तो वही अर्जुन की उम्र 38 साल है। मलाइका को छोटे लड़के को डेट करने को लेकर भी कई बार ट्रोल किया जा चुका है।

लेकिन पिछले दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की ब्रेकअप की खबरें सामने आई। अब इसी बीच एक सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एज गैप को लेकर ट्रोलर्स को करारा जवाब देती हुई नजर आ रही है। मलाइका अरोड़ा ने इस वीडियो के दौरान कहा कि यह अर्जुन अपनी मर्जी से मेरे पास आया वह कोई स्कूल ज्यादा बच्चा नहीं है जिसको मैंने पकड़ लिया। मैंने उसकी कोई जिंदगी बर्बाद नहीं की।

इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा कहती हुई नजर आती है कि "लोग मेरी उम्र को लेकर बातें बनाते हैं। सिर्फ यही नहीं कहते कि मैं बुड्ढी हूं बल्कि कहते हैं कि मैं एक यंग लड़के को डेट कर रही हूं। लेकिन मैं यह कहना चाहूंगी कि ऐसा नहीं था कि वह स्कूल जा रहा था और उसका अगर पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था तो मैंने उसे कहा कि आ जाओ मेरे पास आ जाओ।"

इस दौरान मलाइका अरोड़ा हंस जाती है और कहती है कि ऐसा भी नहीं था कि हम जब डेट पर जाया करते थे तो वह अपनी क्लासेस बंक करता था। मैंने उसे किसी भी गली से नहीं पड़ा, पोकेमोन पड़ रहा था। वह एक एडल्ट है और सब कुछ उसके फैसले से हुआ। हालांकि पिछले दिनों दोनों की ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही थी और फिर एक्ट्रेस की मैनेजर ने इसका खंडन कर दिया।

Read more about: malaika arora arjun kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X