..................... Malaika Arora does not act in films but appears in music albums and item songs - Hindi Filmibeat

अर्जुन कपूर के दिल के करीब इस चीज से डरती हैं मलाइका अरोड़ा, हुस्न तो दिखाती हैं लेकिन...

Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की एक बेहतरीन अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने अपनी एक्टिंग से भी हर किसी को इंप्रेस कर दिया है. लेकिन वह अपने करियर से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही है. पहले तो उन्होंने सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ में शादी रचाई और 18 साल के बाद में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए. लेकिन अब मलाइका अरोड़ा अपने से कई साल छोटे एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही है. दोनों अक्सर अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए भी नजर आते हैं.

मलाइका ने मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा को उनके ग्लैमरस अंदाज की वजह से जाना जाता है और उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि मलाइका अरोड़ा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिंग क्यों नहीं की. इसके पीछे का राज एक्ट्रेस ने खुद ही खोल दिया है.

आखिर क्यों नहीं करती है मलाइका स्क्रीन पर परफॉर्म

मलाइका अरोड़ा ने अपनी खूबसूरती और टैलेंट के दम पर अपनी एक खास पहचान हासिल की है. लेकिन आपको बता दें की एक्ट्रेस ने एक बार शेखर सुमन के शो में शिरकत की थी और वहां पर उनसे कुछ ऐसा पूछ लिया गया जो कि उनको बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा था. उनसे यह सवाल किया गया कि वह मॉडल थी और क्या इसी वजह से उनको स्क्रीन पर परफॉर्म करने में समस्याएं आती थी.

एक्ट्रेस ने कहा फिल्मों में बोलनी पड़ती है हिंदी

इस शो के दौरान मलाइका अरोड़ा से एक बार फिर से सवाल किया गया कि वह म्यूजिक वीडियो में तो काफी बेहतरीन तरीके से नजर आती है लेकिन फिल्मों में एक्टिंग क्यों नहीं करती हैं. लेकिन बाद मलाइका अरोड़ा ने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि एक्टर्स को हिंदी में बहुत बोलना होता है. एक्ट्रेस ने अपने इस जवाब से इस बात की तरफ इशारा किया कि वह हिंदी ठीक से नहीं बोल पाती हैं.

फिल्मों को छोड़ म्यूजिक वीडियो और आइटम सॉन्ग में आती है नजर

मलाइका अरोड़ा ने यह भी बताया कि शायद वह आगे कुछ भी कर सकती है, जो कि उसे साफ अलग हो जैसे कि वह रियल में है. एक्ट्रेस ने फिल्मी करियर में बतौर एक्टर कभी भी काम नहीं किया है और म्यूजिक वीडियो से लेकर आइटम सॉन्ग में वह काफी बेहतरीन अंदाज में देखी गई है. एक्ट्रेस को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने झट से जवाब देते हुए कहा कि हम मॉडल्स डंब नहीं होती हैं जो कि स्क्रीन पर परफॉर्म नहीं कर पाएंगे. ईटाइम्स के साथ में एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका अरोड़ा ने यह भी कहा था कि "मुझे ऐसा लगता है कि मैं इन सब चीजों से हमेशा से ही शर्माती आई हूं."

Read more about: malaika arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X