#Pics- बॉलीवुड की सबसे हॉट मम्मी...बेटे के साथ यूं करती हैं छुट्टियां इंज्वॉय!
बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो 43 साल में भी 30 की लगती हैं। उनकी हॉट तस्वीरें देखकर कोई भी चकरा जाए। भले मलाइका अरोड़ा अब अरबाज खान की जिंदगी से अलग हो चुकी हैं लेकिन इसका असर वो अपने बेटे अरहान पर नहीं पड़ने देतीं।
अरहान खान अभी वैसे तो 13 साल के हैं और मलाइका अपने हर वेकेशन में अरहान को साथ ले जाती हैं। इस मम्मी-बेटी की जोड़ी कमाल की है। दोनों साथ में हमेशा मस्ती करते और मजे करते दिखते हैं। दोनों की क्यूट तस्वीरें आप भी देखते रह जाएंगे।
[#RarePics- क्यूट..स्मार्ट..इंटेलीजेंट और बेहतरीन एक्टर..सारी खूबियां इस एक्टर में!]
वैसे ऐसा नहीं है कि मलाइका सिर्फ अपने बेटे के साथ ही मस्ती करते दिखती हैं। वो सोहेल के बेटे निर्वाण हो या घर के दूसरे बच्चे सभी के साथ वो वैसे ही कूल रहती हैं। इंस्टाग्राम पर भी वो अक्सर बच्चों के साथ तस्वीर शेयर करते रहती हैं।पिछले दिनों अरबाज खान के जन्मदिन पर भी मलाइका ने अरबाज को विश किया था।
मलाइका अरोड़ा और अरबाज का तलाक क्यों हुआ कोई भी नहीं जानता लेकिन इतना तो है कि लोगों को काफी बड़ा झटका लगा कि दोनों बॉलीवुड के आइडल कपल में गिने जाते थे। बहरहाल आगे कि स्लाइड्स पर देखिए मलाइका की अरहान के साथ बहुत ही क्यूट तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications