मलाइका अरोड़ा ने साड़ी में दिखाया ऐसा सुपर सेक्सी अंदाज़, बोल्ड अदाओं पर फैंस हुए फिदा- PHOTOS
मलाइका अरोड़ा अपने ग्लैमरस लुक से फैंस को हमेशा इंप्रेस करती आई हैं। इंडियन लुक हो या वेस्टर्न, मलाइका निश्चित तौर पर समझती हैं कि उसे ग्लैमरस अंदाज में कैसे कैरी करना है। हाल ही में मॉडल- अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट से तस्वीरें शेयर की हैं, जहां मलाइका भारी कढ़ाई वाली सीक्विन साड़ी में बेहद बोल्ड और खूबसूरत दिख रही हैं।
8 अगस्त को 'बिग बॉस ओटीटी' का आगाज हुआ था, जिसके प्रीमियर में मलाइका अरोड़ा भी पहुंची थीं। अभिनेत्री ने यहां एक खास परर्फोमेंस दिया था। उसी साड़ी में मलाइका ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में मलाइका खूबसूरत तो दिख ही रही हैं, लेकिन जो चीज लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है वह है उनकी अदाएं। मलाइका ने इन तस्वीरों में शानदार पोज दिये हैं और वो बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। ये लुक उन पर काफी फब रहा है। कोई शक नहीं कि फैन्स उनके स्टाईल के दीवाने हैं। और यह लाखों मॉडल्स के लिए आइकन हैं।

मनीष मल्होत्रा डिजाइनर साड़ी
मलाइका की इस साड़ी को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। उन्होंने भी मलाइका की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिस पर फैंस काफी रिएक्शन दे रहे हैं।

बोल्ड अदाएं
47 वर्षीय मलाइका अरोड़ा अपने फिटनेस और बोल्ड अदाओं को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एयरपोर्ट लुक हो या मॉर्निंग वॉक लुक, रेड कार्पेट लुक हो या कोई और इवेंट.. मलाइका अपने स्टाइल से लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहती हैं।

जबरदस्त फैन फॉलोइंग
मलाइका अरोड़ा को इंस्टाग्राम पर 13.1 लोग फॉलो करते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती हैं।

सफल मॉडल
बॉलीवुड अभिनेत्री ही नहीं, मलाइका एक बेहद सफल मॉडल भी हैं। एमटीवी में बतौर वीजे बनने से लेकर उन्होंने कई विज्ञापनों में भी काम किया है।

डांसिंग क्वीन
छैया छैया हो या मुन्नी बदनाम हुई.. मलाइका जिन गानों का हिस्सा रही हैं, वो गाने चार्ट बस्टर रहे हैं। वो नच बलिए, झलक दिखला जा, इंडियाज गॉट टैलेंट और इंडियाज बेस्ट डांसर जैसे रिएलिटी शो में बतौर जज भी शामिल रही हैं।

अर्जुन कपूर- मलाइका अरोड़ा
वहीं, अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी मलाइका अक्सर चर्चा में रहती हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को छिपाकर नहीं रखा है, बल्कि सोशल मीडिया पर अक्सर एक- दूसरे की तस्वीरें भी शेयर करते हैं।

वायरल तस्वीर
पिछले दिनों यह तस्वीर खूब वायरल हो रही थी.. जहां करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, शाहरुख खान, गौरी, मलाइका, करीना कपूर सभी साथ में दिख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications