सलमान नाराज हैं तो होते रहें, अर्जुन कपूर करने जा रहे हैं ऐसा काम, परवान चढ़ा अफेयर
इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में जहां एक तरफ दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की शादी की खबरें तेजी पर हैं वहीं इसी बीच इंडस्ट्री के एक और कपल ने सुर्खियां बटोरी हुई हैं। ये कपल इसलिए भी सुर्खियों में क्योंकि ये मामला 45 साल की एक्ट्रेस और 33 साल के अफेयर का है। जिसमें एक्ट्रेस का कुछ ही समय पहले तलाक हुआ है और उनके दो बच्चे भी हैं। वहीं एक्टर अभी तक कुंवारे ही हैं हालांकि उनके अफेयर की चर्चे कई एक्ट्रेसेस से हो चुके हैं। हैरानी की बात तो ये है अफेयर तक तो ठीक था लेकिन अब दोनों की शादी की खबरे भी आ रही हैं।
[#MeToo जैकी श्रॉफ ने कर दी ऐसी बात, सुनकर हैरान रह जाएंगे आप, 'आनंद मत लीजिए'!]
अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर की। दोनों अफेयर को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में तो काफई लंबे समय से हैं लेकिन हाल ही में खबरें आ रही हैं कि अब दोनों अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने वाले हैं और दोनों जल्द ही शादी का ऐलान करेंगेस इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त आने पर पता चलेगा।

दोनों ने कभी अपने इस रिश्ते को लेकर खुलकर बात तो नहीं की लेकिन जब तब दोनों एक-दूसरे के साथ नजर आते रहते हैं। हाल ही में एक शो के दौरान तो मलाइका और अर्जुन हाथों में हाथ लिए नजर आए। इसी के बाद से दोनों के अफेयर की चर्चाएं तेज हो गईं। बताया जाता है कि अर्जुन कपूर को इंडस्ट्री में लाने वाले सलमान खान भी इस अफेयर से काफी नाराज हैं। वहीं अर्जुन कपूर का सलमान की नाराजगी से कोई खास फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा। बहरहाल, आगे देखें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की ऐसी 10 तस्वीरें जिनसे साफ पता चलता है कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications