..................... Malaika arora and arbaaz khan love story he proposed her in high fever - Hindi Filmibeat

जब अरबाज़ खान ने तपते बुखार में मलाइका अरोड़ा को किया था प्रोपोज़, ऐसे शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी

Malaika Arora, Arbaaz Khan

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की लव स्टोरी के बारे में शायद ही बहुत कम लोग जानते होंगे. दोनों ने अपने रिश्ते में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव झेले और अब आखिरकार वह अलग हो चुके हैं. बता दें कि 25 साल की उम्र में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान के साथ में शादी रचा ली और अपना नाम मलाइका अरोड़ा खान कर लिया. लेकिन उनकी लव स्टोरी खत्म हो गई और बाद में मलाइका ने अपने से उम्र में कहीं छोटे अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू कर दिया.

कैसे शुरू हुआ मलाइका और अरबाज का रोमांस

बता दे कि इन दोनों अर्जुन कपूर को अकेले छुट्टियों पर जाते देखकर सोशल मीडिया पर यह है अटकलें लगाई जा रही है कि उन दोनों के बीच में कुछ सही नहीं चल रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर मलाइका का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसकी कटिंग सर्कुलेट हो रही है. जिसमें उन्होंने अरबाज से मुलाकात के बारे में बताया और बताया कि कैसे दोनों का रोमांस शुरू हुआ. यहां तक कि अरबाज ने तपते बुखार में मलाइका अरोड़ा को कैसे प्रपोज किया था.

कॉफी ब्रांड शूट पर हुई मुलाकात

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने 2017 में कानूनी तरीके से तलाक ले लिया है और उन दोनों का एक बेटा भी है. लेकिन इंटरव्यू कटिंग के अनुसार मलाइका अरोड़ा ने बताया कि अरबाज के साथ में उनकी प्रेम कहानी एक कॉफ़ी ब्रांड शूट के दौरान शुरू हो गई थी. दोनों एक-दूसरे से काफी ज्यादा कनेक्ट हो गए. फोन पर तो बात करते ही थे लेकिन इसी के साथ-साथ उनकी मुलाकातें भी बढ़ने लग गई. मलाइका ने उसे समय को याद करते हुए बताया कि अरबाज ने कैसे उन्हें प्रपोज किया. मलाइका ने बताया कि वह एक शो को खत्म करके अपने जन्मदिन पर अरबाज खान के घर पहुंची और उन्हें काफी ज्यादा तेज बुखार था. वह बिस्तर पर ही थे.

तेज बुखार में भी अरबाज़ ने किया मलाइका को प्रपोज

मलाइका अरोड़ा ने यह भी बताया कि अब आपकी हालत को देख कर वह काफी हैरान हो गई. उनको तेज बुखार था और वह कंबल ओढ़ कर लेटे हुए थे. उसे समय उन्होंने एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दी और कप्ता हुआ हाथ उनकी तरफ बढ़ाया. जिसमें एक चमचमाती हीरे की अंगूठी वाला बक्सा था. मलाइका ने बताया कि अरबाज के इस हाल में उन्हें प्रपोज करने पर वह काफी हैरान हो गई. उनका यह अंदाज वह जीवन भर नहीं भूल पाएंगी. मलाइका की मानें तो उनके दिल को यह पूरी तरीके से छू गया था और आज भी उन्होंने उस अंगूठी को संभाल कर रखा है. शादी के बाद मलाइका और अरबाज का एक बेटा अरहान खान हुआ. लेकिन तलाक के बावजूद दोनों मिलकर अपने बेटे का अच्छे से ध्यान रखते हैं.

Read more about: malaika arora arbaaz khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X