शूटिंग के दौरान इस एक्ट्रेस ने सैफ अली खान की मां के मुंह पर जड़ दिया था तमाचा, जानें क्या थी वजह

Sharmila Tagor mala Sinha Cat Fight

Sharmila Tagor mala Sinha Cat Fight: बॉलीवुड में कई रिश्तों में मिठास देखी जाती है तो कई रिश्ते ऐसे भी हैं जिनमें कड़वाहट भी देखने को मिलती है। आपने सलमान खान और शाहरुख खान की फाइट के बारे में तो सुना ही होगा। दोनों के किस्से काफी चर्चाओं में थे, लेकिन आज हम उन हसीनाओं की बात कर रहे हैं। जिनकी लड़ाई के बारे में सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। चलिए जानते हैं कि हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं जिसकी लड़ाई इतनी बढ़ गई थी की बात थप्पड़ मारने तक आ गई थी।

दरअसल 60 और 70 के दौर में शर्मिला टैगोर की खूबसूरती के चर्चे काफी थे। हर कोई शर्मिला टैगोर को देखते ही उनका दीवाना हो जाता था। उस समय वह टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में गिनी जाती थीं, लेकिन उनका हमेशा से कॉम्टीशन रहीं माला सिन्हा। जी हां, दोनों बेहद ही खूबसूरत थी, लेकिन दोनों की ही कभी आपस में नहीं पटी। वहीं एक शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हो गया था कि माला सिन्हा ने शर्मिला टैगोर के तमाचा मार दिया था।

शर्मिला टैगोर और माला सिन्हा जॉय मुखर्जी की फिल्म 'हमसाया' की शूटिंग कर रही थीं। हालांकि दोनों ही एक दूसरे को पसंद नहीं करती थीं, लेकिन फिर भी शूटिंग के लिए दोनों राजी हो गई थीं। अचानक से शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि दोनों की लड़ाई हो गई और लड़ाई यहां तक बढ़ गई थी कि माला सिन्हा ने शर्मिला टैगोर के मुंह पर तमाचा जड़ दिया था।

जैसे ही यह बात डायरेक्टर को पता चली उन्होंने दोनों की लड़ाई को शांत करने की कोशिश की। दोनों को मनाया और फिर मुश्किल से पूरी फिल्म की शूटिंग खत्म की। हालांकि दोनों के बीच इतनी खटास किस वजह से है इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन दोनों के लड़ाई के चर्चे काफी रहे हैं। काम की बात करें तो शर्मिला टैगोर ने कश्मीर की कली (1964) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वे दाग, आराधना, अमर प्रेम, सफर, देवी, आनंद आश्रम, तलाश जैसी कई फिल्में की हैं।

वहीं माला सिन्हा की बात करें तो 1957 में फिल्म प्यासा से उन्होंने डेब्यू किया था। इसके बाद वे दिल तेरा दीवाना, गीत, दो कलियां, संजोग, जिंदगी, उजाला जैसी कई फिल्में की हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X