शादीशुदा मर्द संग थे संबंध, मां ने जताई नाराजगी, छुड़वा दी इंडस्ट्री, आमिर की इस हीरोइन ने नहीं की शादी

Mala Sinha daughter Pratibha Sinha fell in love with married musician Nadeem Saifi

कई बार सुनने में आता है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की हसीनाओं को शादीशुदा मर्दों से प्यार हो जाता है। यहां तक की कुछ ऐसी मशहूर एक्ट्रेसेस भी हैं, जिन्होंने शादीशुदा मर्दों के साथ में शादी रचाई है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिनकी मां ने शादीशुदा मर्द से संबंध होने पर बेटी के करियर को खत्म कर दिया। दरअसल हम बात कर रहे हैं माला सिन्हा की बेटी प्रतिभा सिन्हा की।

करियर के पीक पर हुआ शादीशुदा मर्द से प्यार

बता दें कि प्रतिभा सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत में मशहूर संगीतकार नदीम सैफी से मोहब्बत कर ली थी। लेकिन एक्ट्रेस की मां माला सिन्हा इस रिश्ते की पूरी तरीके से खिलाफ थी और ऐसा इसीलिए क्योंकि नदीम सैफी पहले से ही शादीशुदा थे। दोनों को जुदा करने के लिए माला सिन्हा को बहुत मेहनत करनी पड़ी और इसके लिए काफी विवाद भी देखा गया।

सुपरहिट फिल्मों में कर चुकी है काम

प्रतिभा सिन्हा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'महबूब मेरे महबूब' से किया। एक्ट्रेस ने 'दिल है बेताब' और 'तू चोर मैं सिपाही' जैसी मशहूर फिल्मों में काम किया। करियर के पीक पर एक्ट्रेस को संगीतकार नदीम सैफी से प्यार हो गया। साल 1996 में रिलीज हुई आमिर खान की सुपरहिट फिल्म राजा हिंदुस्तानी के बाद रिलीज हुई साल 2000 में ले चल अपने संग फिल्म में एक्ट्रेस को देखा गया था। इसके बाद उन्हें अभी तक किसी भी फिल्में नहीं देखा गया।

नदीम से दूर करने के लिए प्रतिभा को मां ने भेज दिया था चेन्नई

प्रतिभा सिन्हा और नदीम सैफी की नजदीकियां माला सिन्हा को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही थी। वह अपनी बेटी की शादी एक शादीशुदा मर्द के साथ करने के लिए राजी नहीं थी। माला सिन्हा ने बेटी प्रतिभा को अपने करियर पर ध्यान देने के लिए कहा। लेकिन इसके बावजूद ऐक्ट्रेस अपनी मां से चोरी छुपे नदीम सैफी के साथ मिलती थी। जब इस बात की खबर माला को लगी, तो उन्होंने नाराजगी जताई और प्रतिभा सिन्हा को नदीम सैफी से दूर चेन्नई भेज दिया।

प्रतिभा ने नदीम के साथ शादी करने की कही थी बात

चेन्नई जाने के बावजूद भी प्रतिभा सिन्हा के दिल से नदीम सैफी के प्यार का खुमार उतर नहीं पा रहा था। दोनों तब भी टच में थे। एक्ट्रेस ने तो एक इंटरव्यू के दौरान यह भी कह दिया था कि वह और नदीम शादी करेंगे। हालांकि बाद में खुद प्रतिभा ने ही इस बात का खंडन कर दिया। प्रतिभा और नदीम के अफेयर में एक नया मोड़ आया और माला सिन्हा ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रख दी।

प्रतिभा ने नदीम पर लगाए रेप और किडनैपिंग के आरोप

इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रतिभा ने नदीम पर किडनैपिंग और रेप के आरोप लगाए। नदीम ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि "मां और बेटी दोनों मिलकर मेरे साथ में गेम खेल रही है। उन्होंने मेरे नाम का इस्तेमाल किया और चाहा कि ज्यादा से ज्यादा पब्लिसिटी मिल जाए।" लेकिन बाद में प्रतिभा इंडस्ट्री से गायब सी हो गई और उन्होंने मीडिया से भी दूरी बना ली। खबरों के अनुसार प्रतिभा अब अपनी मां माला सिन्हा के साथ मुंबई के बांद्रा वाले घर में रहती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: pratibha sinha mala sinha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X