..................... Makers spent Rs 10 crore on Hrithik Roshan and Ameesha Patel in Kaho Naa Pyaar Hai film - Hindi Filmibeat

सलमान-अक्षय नहीं बल्कि इस हीरो पर मेकर्स ने लगाए करोड़ो, फ़िल्म ने कूटी थी चांदी

Hrithik Roshan And Ameesha Patel

हिंदी सिनेमा में 90 का दशक काफी ज्यादा खास था. जिसमें बड़े बड़े सितारे निकल कर आए। फिल्म की कहानी भले ही कैसी भी हो लेकिन अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ साथ शाहरुख खान जैसे कलाकारों ने सभी का दिल जीता। लेकिन जब 90 का दशक खत्म होने लगा तो उसके बाद में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे नए कलाकारों ने भी कदम रखा। उस समय जहां पर लाखों में फिल्में बना कर दी थी वही मेकर्स ने दो डेब्यू कलाकारों पर 10 करोड़ का दांव खेल दिया। दरअसल आपको बता दें कि फिल्म को राकेश रोशन ने प्रोड्यूस किया तो वही इसके डायरेक्टर भी वही थे। इस फिल्म को साल 2000 में रिलीज किया गया था। राकेश रोशन ने दोनों ही कलाकारों पर काफी भरोसा किया और 10 करोड़ रुपए एक ही फिल्म में लगा दिए।

फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लूटी वाह-वाही

लेकिन जैसे ही यह फिल्म रिलीज हुई तो सारे रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस पर टूट गए। इस फिल्म ने तकरीबन 80 करोड़ का बिजनेस इकट्ठा कर लिया था। उस दौर का यह सबसे बड़ा कलेक्शन माना जाता था। इस फिल्म की कहानी से लेकर गाने तक आज के वक्त पर दर्शकों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। इस फिल्म को देखने के बाद में लोगों अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे सितारों को जैसे मानो भूल ही गए हो।

दोनों की जोड़ी पहली ही फ़िल्म में हुई हिट

राकेश रोशन को भी इस फिल्म की इतनी उम्मीद नहीं थी कि दो डेब्यू कलाकार इस कदर फिल्म मे धमाल मचा देंगे। दरअसल यह फिल्म 'कहो ना प्यार है' है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ में अमीषा पटेल को भी दिखाया गया था। बता दें कि उस वक्त दोनों ने ही बॉलीवुड में कदम रखा था और दोनों की जोड़ी भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इसके बाद में 'आप मुझे अच्छे लगने लगे' में भी काम किया और बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप हो गई।

ऋतिक रोशन ने इंडस्ट्री को दी हिट फ़िल्में

'ऋतिक रोशन' ने इसके बाद में कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कोई मिल गया से लेकर 'धूम' जैसी हिट फिल्मों में काम किया। इतना ही नहीं आपको बता दें कि नब्बे के दशक से निकले स्टार्स के बराबर ही आज के वक्त पर उनकी फीस हो चुकी है। इसी के साथ साथ अमीषा पटेल का करियर कुछ खास चल नहीं पाया। लेकिन आपको बता दें कि जल्दी ही वह सनी देओल के साथ में 'गदर 2' में देखी जाएंगी।

Read more about: hrithik roshan ameesha patel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X