..................... Make up artist Rajesh Patil did Sridevi mak up for the last time while crying - Hindi Filmibeat

मौत के बाद अंतिम संस्कार के पहले श्रीदेवी को दुल्हन की तरह सजाया था इस मेकअप आर्टिस्ट, बोले- लग रहा था कि...

Sridevi, Rajesh Patil

श्रीदेवी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उनकी मृत्यु हुई 5 साल हो चुके हैं। हालांकि आज भी उन्हें लोग भूल नहीं पाए हैं। 24 फरवरी 2018 को दुबई के होटल में बाथरूम में पैर फिसलने से उनकी मौत हो गई थी। हालांकि उन्हें दुल्हन की तरह सजाकर आखिरी सफर पर भेजा गया था और इस दौरान सब की आंखें नम हो गई थी।

बता दे कि सुर्ख लाल साड़ी और पूरे श्रृंगार के साथ में श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को निकाला गया था। इतना ही नहीं आखरी बार एक्ट्रेस का मेकअप रानी मुखर्जी के मेकअप आर्टिस्ट राजेश पाटिल ने किया था। यह उनकी जिंदगी का सबसे ज्यादा इमोशनल और मुश्किल वक्त रहा। श्रीदेवी हमेशा से ही राजेश का काम बहुत पसंद करती थी और इसीलिए अंतिम संस्कार के समय यह काम उन्हें ही दिया गया था। रानी मुखर्जी भी उन्हें इस काम के लिए गाइड कर रही थी।

लकिन एक इंटरव्यू के दौरान राजेश पाटिल ने इस लम्हे को याद करते हुए बताया कि मुझे ऐसा लगी ही नहीं रहा था कि श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं रही। मैं रोते-रोते उनका मेकअप कर रहा था और मुझे ऐसा लग रहा था कि वह अभी बोलेंगे कि राजेश ऐसे नहीं ठीक से करो। वह अपने मेकअप को लेकर बहुत ज्यादा अलर्ट रहा करती थी और उन्हें बहुत अच्छे से पता था कि उनके चेहरे पर क्या सूट करेगा। यह मेरी जिंदगी का सबसे इमोशनल लम्हा था और यह मुझे ताउम्र याद रहेगा।

राजेश पाटिल ने यह भी बताया कि श्रीदेवी अपनी बिंदी और आइब्रो का बहुत ज्यादा ध्यान रखा करती थी। इसी के चलते उनकी पसंदीदा सिन्दूरी बिंदी और लाल लिपस्टिक भी उन्हें लगाई गई थी। अनिल कपूर की पत्नी सुनीता और रानी मुखर्जी ने उनकी पसंदीदा लाल साड़ी और पर्सनल ज्वेलरी कलेक्शन में से ज्वेलरी भी निकाल कर उनको पहनाई थी। राजेश ने बताया कि जब वह श्रीदेवी का आखिरी बार मेकअप कर रहे थे तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे और खुद को वह संभाल नहीं पा रहे थे।

Read more about: sridevi rajesh patil
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X