..................... Makar Sankranti was glamorized in these 5 films, the audience also give love, See the complete list। इन 5 फिल्मों में किया गया मकर संक्रांति को ग्लैमराइज, दर्शकों ने भी दिया प्यार - Hindi Filmibeat

ढील दे दे रे भैया..इन 5 फिल्मों में किया गया मकर संक्रांति को ग्लैमराइज, दर्शकों ने भी दिया प्यार

Makar Sankranti

मकर संक्रांति यूं तो साल का पहला त्यौहार होता है लेकिन इसकी अहमियत यह होती है कि पूरे देश में इसे संक्रांति, पोंगल, लोहड़ी किसी ना किसी रूप में मनाया जाता है। हर राज्य में इस त्योहार की अलग खूबसूरती दिखती है। मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उड़ाने से लेकर कई तरह की प्रतियोगिताएं तक होती हैं।

तो भला बॉलीवुड इसमें कैसे पीछे रह सकता है। मकर संक्रांति को कई फिल्मों पर बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है और यही कारण है कि इन फिल्मों को काफी पसंद भी किया गया। मकर संक्रांति आने में अब कम ही दिन रह गए हैं। तो कई जगहों पर इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है।

तो आज हम उन फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं जिनमें मकर संक्रांति के त्योहार को दिखाया गया है। आप भी डालें लिस्ट पर एक नजर-

हम दिल दे चुके सनम

हम दिल दे चुके सनम

इस फिल्म का आइकॉनिक गाना काई पो छे असल में इस त्योहार का थीम सॉन्ग बन गया। फिल्म में पूरे परिवार को पतंग उड़ाते दिखाया गया था। इस फिल्म के गाने 'ढील दे ढील दे दे रे भैया' को भी काफी पसंद किया गया।

काई पो छे

काई पो छे

सुशांत सिंह राजपूत, अमित साध और राजकुमार राव स्टारर काई पो छे में भी मकर संक्रांति के त्योहार को दिखाया गया था। फिल्म का गाना 'मांझा' को भी काफी पसंद किया गया था।

अर्थ

अर्थ

अर्थ फिल्म में मकर संक्रांति के साथ आमिर खान नंदिता दास को पतंग उड़ाना सिखाते हैं। साथ ही गाना 'रुत आ गई रे' प्ले होता है। फिल्म में मकर संक्रांति के साथ रोमांस को भी दिखाया गया है।

रईस

रईस

रईस में मकर संक्रांति और उत्तारण के त्योहार पर शाहरुख खान और माहिरा खान का रोमांस दिखाया गया है। फिल्म का गाना 'उड़ी उड़ी जाय' इस मौके पर फिल्माया गया है। त्योहार के साथ रोमांस का यह फ्लेवर काफी पसंद किया गया था।

पतंग

पतंग

पतंग फिल्म में देश में होने वाली पतंगबाजी की प्रतियोगिता को दिखाया गया है। फिल्म में एक अमीर बिजनेसमैन अपनी बेटी को काइट फेस्टिवल दिखाने के लिए लाता है। लेकिन खुशी के मौके पर विवाद होता है काफी कुछ सीखने को मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X