Makar Sankranti Old Pics- सलमान खान ने पीएम मोदी संग नापा आकाश, इन सितारों ने भी उड़ाई पतंग!

बॉलीवुड सितारे और फेस्टिवल का एक दूसरे से काफी अच्छा संबंध है। साल की शुरुआत होते ही सबसे पहले अगर कोई त्योहार मनाया जाता है तो उसका नाम मकर संक्रांति है। 14 जनवरी को पूरे देश में इस त्योहार का धमाका सुनाई देते है और बॉलीवुड के सितारे कई तरह से इसको मनाते हैं। कोई तैयार होकर तस्वीरें पोस्ट करता है तो कई जगहों से खिचड़ी की तस्वीरें भी दिखाई देते हैं।
लेकिन इस त्योहार में सबसे ज्यादा मशहूर है पतंगबाजी.. जी हां, मकर संक्रांति के त्योहार वाले दिन आपको वो शख्स भी हाथ में डोर और चकरी लेता दिख जाएगा जिसने कभी भी पतंग नहीं उड़ाई।
अगर बॉलीवुड सितारों की बात करें तो इस लिस्ट में सुपरस्टार सलमान खान और अमिताभ बच्चन सामने कई सितारे शामिल हैं। इस वक्त इन सितारों की कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं जिसमें ये स्टार्स पतंग उड़ाते नजर आ रहे हैं।

आमिर खान
आमिर खान ने फिल्म दंगल के दौरान पतंगबाजी का आनंद लिया था और मकर संक्रांति पर धमाका किया था। अब ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने भी पतंगबाजी का मजा लिया है। मकर संक्रांति से पहले उनकी भी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अभिनेता ये त्योहार मनाते हैं।

अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की इस तस्वीर को फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि उन्होने काफी पहले मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाई थी।

माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित की ये तस्वीर लोगों का दिल जीत रही है। वो बच्चों के साथ पतंगबाजी का आनंद लेती हुईं नजर आ रहीं हैं।

शाहरुख खान
सुपरस्टार शाहरुख खान भी काफी पहले पतंग उड़ाते दिखे थे। मकर संक्रांति के पहले उनकी ये तस्वीर सामने आई है। इस वक्त वो अपनी आने वाली फिल्म पठान को लेकर चर्चा में हैं।

सलमान खान
मेगास्टार सलमान खान ने पीएम मोदी के साथ पतंग उड़ाई थी। बता दें कि ये तस्वीर तब की है जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे। इस तस्वीर के सामने आने के बाद काफी राजनीति हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











