Makar sankranti 2023: जनवरी में मकर संक्रांति बन जाएगी स्पेशल, OTT पर बड़ी रिलीज, Must Watch

January 2023 Makar sankranti OTT Release :साल 2023 की शुरुआत सभी के लिए बेहद खास है। इस बार कोविड से दूर कई लोग नए साल का जश्न बाहर मनाने के लिए निकल चुके हैं। वहीं जब नए साल से वापस सब अपने घर-डेली रूटीन की दुनिया में वापसी करेंगे तो सभी के लिए मंनोरजंन की पूरी तैयारी हो चुकी है। 2023 का पहला त्यौहार होगा मकर संक्रांति। इस मौके पर जनवरी के पहले और दूसरे वीक में टीवी शो, वेब सीरीज और नई फिल्मों को आप अपने मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर देखने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाइए। चलिए आपको दिखाते हैं कि कौन से वो टीवी शो, फिल्में और वेब सीरीज हैं जिनकी धूम ठंड के इस मौसम को कड़क चाय की तरह मजेदार बना देगी। ऐसी कई दमदार फिल्में, शो और सीरीज हैं जो कि आपके तिल गुड़ वाले त्योहार की मिठास को और भी ज्यादा जबरदस्त कर देगी।

शार्क टैंक इंडिया 2
शार्क टैंक इंडिया 2 भी जनवरी के पहले वीक में लांच होने जा रहा है। अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 14 की जगह शार्क टैंक इंडिया 2 रात 10 बजे प्रसारित किया जाएगा। इसे वीकेंड पर खास जगह मिली है। इस शो का पहला सीजन सफल रहा। जिसके बाद दूसरा सीजन लाया गया है।

मास्टरशेफ इंडिया 7
रणवीर बराड़और विकास खन्ना के साथ एक बार फिर से मास्टरशेफ इंडिया 7 की टीवी पर वापसी हो रही है। दिसंबर की आखिरी तारीख को केबीसी 14 खत्म होगा। और 2 जनवरी से मास्टर शेफ इंडिया 7 का आगाज होगा। खाने के नए प्रयोग के साथ कौन बनेगा अगला मास्टर शेफ इसी को लेकर यह पूरा शो है। जो कि हर सीजन में पसंद किया जाता है।

ताजा खबर
सोशल मीडिया स्टार भुवन बाम की पहली वेब सीरीज ताजा खबर डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज की जा रही है। जहां पर एक्शन, रोमांस और कॉमेडी का भरपूर डोज फैंस को मिलता हुआ दिखाई देगा। 6 जनवरी 2023 को इसका प्रसारण होगा। भुवन इस सीरीज में सफाई कर्मचारी के किरदार में हैं, जिसे अचानक से आने वाली घटनाओं के बारे में पता चलता है।

मिशन मजनू
सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की देश प्रेम से भरी फिल्म मिशन मजनू करो 20 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। इसे NetFlix पर देखा जा सकता है। एक दम नए लुक और अंदाज के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका इस फिल्म में नजर आयेंगे।

छतरीवाली
रकुल प्रीत सिंह की छतरीवाली भी ओटीटी प्लेटफॉर्मजी 5 पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की कहानी एक छोटे से गांव की रहने वाली लड़की के ईद-गिर्द घूमती हुई दिखाई देती हैं। जो नौकरी ना मिलने पर कंडोम टेस्टर बन जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











