मकर संक्रांति 2022: OTT पर रिलीज 6 बड़ी फिल्में- सीरीज, आपके लिए MUST watch, पूरी लिस्ट
साल 2022 की शुरुआत के साथ कोरोना के मामलों में तेजी आयी। नतीजा यह निकला कि राजामौली की आरआरआर, पृथ्वीराज, जर्सी और राधेश्याम जैसी जनवरी में रिलीज होने वाली बड़ी फिल्में पोस्टपोन हो गईं। कहीं ना कहीं जूनियर एनटीआर, रामचरण की आरआरआर, प्रभास की राधेश्याम को सीधे तौर पर मकर संक्रांति त्योहार का फायदा कमाई के लिहाज से मिलता।
वहीं इस खास त्योहार के दिन दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए सिनेमाघर सबसे बड़ा जरिया साबित होता। हम आपको बताते हैं कि बड़े पर्दे पर ना सही लेकिन आपके बेडरूम और घर के सिनेमा हॉल में ऐसी दमदार 5 फिल्में और सीरीज हैं जो कि आपके तिल गुड़ वाले त्योहार को रंगीन बनाने में पूरी तरह से मदद करेगी।

आज हम आपको उन सीरीज और फिल्मों की रिलीज डेट और ओटीटी प्लेटफॉर्म की जानकारी दे रहे हैं जो कि बैक टू बैक जनवरी 2022 में रिलीज के लिए तैयार हैं। जो कि साल 2022 की बहुप्रतिक्षित मस्ट वॉच सीरीज और फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं।

कौन बनेगा शिखरवती-जी 5
जी5 की यह अनोखी वेब सीरीज 7 जनवरी 2022 को रिलीज हो चुकी है। कॉमेडीऔर ड्रामा से लबरेज यह सीरीज एक शाही परिवार की राजकुमारियों की कहानी है। जो शिखरवरतीके सिंहासन को पाने के लिए एक दूसरे के खिलाफ लड़ती हैं। इस सीरीज में स्टार कास्ट भी काफी दिलचस्प है। नसीरुद्दीन शाह, रघुबीर यादव,सोहा अली खान, लारा दत्ता, कृतिका कामरा, साइरस साहूकार और वरुण ठाकुर जैसे कलाकार नजर आयेंगे। आप इसे आज ही संक्रांति स्पेशल फिल्म वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

कैंपस डायरी-एमएक्स प्लेयर
संक्रांति पर पतंग बाजी करने वाले युवा वर्ग के लिए भी दोस्ती यारी और दुनिया दारी से मिलती हुई एक खास वेबसीरीज है। एमएक्स प्लेयर पर कैंपस डायरी भी 7 जनवरी को रिलीज हुई। यह सीरीज एक कॅालेज ड्रामा है। जो कि पांच छात्रों के ईद-गिर्द घूमती है। कॉलेज की याद और दोस्तों के बीच की यारी से भरपूर यह सीरीज आपके लिए मजेदार साबित हो सकती है। हर्ष बेनीवाल,सलोनी गौर,अभिनव शर्मा इस सीरीज में नजर आयेंगे।

ये काली काली आंखें -नेटफ्लिक्स
नेटफ्लिक्स की थ्रिलर सीरीज ये काली काली आंखें रहस्य रोमांस से भरपूर है। श्वेता त्रिपाठी और ताहिर राज भसीन का रोमांस पहली ही झलक में लोगों पर छाया हुआ है। प्यार और जोखिम के बीच का रहस्य काली आंखों में छिपा हुआ है। 14 जनवरी 2022 को यह सीरीज रिलीज के लिए तैयार है और आपके लिए परफेक्ट भी।

ह्यूमन-डिज्नी प्लस हॉटस्टार
शेफाली शाह, राम कपूर और कृति कुल्हारी की नई सीरीज ह्यूमन भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। 14 जनवरी को संक्रांति पर ह्यूमन आपके लिए एक्शन, सस्पेंस और मेडिकल की नई दुनिया की तरफ ले जाती है। जो कि ड्रग टेस्टिंग की दुनिया की कहानी है। यह मेडिकल थ्रिलर फिल्म आपके लिए ड्रामा से भरपूर होगी।

गहराइयां-अमेजन प्राइम वीडियो
दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे की गहराइयां भी 25 जनवरी 2022 को रिलीज हो रही है। अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज यह फिल्म जिंदगी और उससे जुड़े रिश्तों और चुनौतियों की गहराइयों पर बात करती है। जनवरी की मस्ट वॅाट फिल्म लिस्ट में आप इसे शामिल कर सकते हैं।

रंजिश ही सही- वूट
महेश भट्ट की रंजिश ही सही वूट पर 14 जनवरी को रिलीज होगी। ताहिर राज भसीन और अमृता पुरी की यह प्रेम कहानी, शादी प्यार और धोखे से भरी कहानी है। अगर आप रोमांटिक सीरीज को देखना पसंद करते हैं। तो रंजिश ही सही पर एक नजर डाल सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











