#14Years: मैंने प्यार क्यों किया - जब सलमान के अंडरवर्ल्ड टेप से भी नहीं थमा फिल्म का बॉक्स ऑफिस
सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर मैंने प्यार क्यों किया की रिलीज़ को 14 साल हो चुके हैं। फिल्म को डायरेक्ट किया था डेविड धवन ने और म्यूज़िक दिया था हिमेश रेशमिया ने। फिल्म फैन्स को काफी पसंद आई थी और इस हल्के फुल्के लव ट्राएंगल में सभी एक्टर्स ने शानदार काम किया था। फिल्म की स्टारकास्ट भी तगड़ी थी।
मैंने प्यार क्यों किया, सलमान खान - कैटरीना कैफ और सुष्मिता सेन के बीच का एक लव ट्राएंगल था जिसमें बहुत सारे एंगल थे। जैसे कैटरीना कैफ पर सोहेल खान का दिल आया हुआ था वहीं सुष्मिता सेन पर अरशद वारसी और राजकुमार राव का दिल आ चुका था। जानिए फिल्म के बारे में कुछ दिलचस्प बातें -
मैंने प्यार क्यों किया का बजट था 15 करोड़ रूपये और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 25 करोड़ की कमाई की थी। ये फिल्म 2005 की सबसे ज़्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में टॉप 10 में शामिल थी। हालांकि इस साल सलमान खान की कॉमेडी के सितारे सफल थे।
इस साल की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म थी नो एंट्री। जहां नो एंट्री ब्लॉकबस्टर थी वहीं मैंने प्यार क्यों किया सेमी हिट फिल्म थी। इस फिल्म के साथ ही सलमान और कैटरीना की खास दोस्ती चल पड़ी थी।


Click it and Unblock the Notifications