25 Years: अक्षय कुमार- सैफ अली खान की सुपरहिट फिल्म- शाहरुख, सलमान ने की थी रिजेक्ट!
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की सुपरहिट फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' को रिलीज हुए आज 25 साल हो चुके हैं। 1994 में रिलीज यह एक्शन कॉमेडी फिल्म सुपरहिट रही थी। दिलचस्प बात यह है कि इस में अक्षय कुमार के साथ पहले शाहरुख खान या सलमान खान को कास्ट किया जाना था। लेकिन दोनों ही सितारों ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। जिसके बाद फिल्म में नजर आए सैफ अली खान। फिल्म में अक्षय और सैफ की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल रही। फिल्म का निर्देशन किया था समीर मलकन ने। जबकि प्रोड्यूसर थे चंपक जैन। उस वक्त पर फिल्म ने लगभग 14 करोड़ का बिजनेस किया था।
बहरहाल, कोई शक नहीं कि ये अक्षय कुमार, सैफ अली खान और शिल्पा शेट्टी की यादगार फिल्मों में से एक है। फिल्म के गाने हों या डायलॉग्स आज भी फैंस को याद हैं। उम्मीद है अक्षय- सैफ की जोड़ी एक बार फिर किसी मजेदार फिल्म में साथ दिखे।


Click it and Unblock the Notifications