12 साल...कुछ हुए गायब..कुछ फ्लॉप लेकिन ये 'खान' आज भी वही!
शाहरूख की हिट फिल्म मैं हूं ना के आज 12 साल हो गए।फिल्म जब आई थी तो अच्छा खासा कमाई की थी। फिल्म के सारे गाने काफी हिट हुए थे और फिल्म ने अच्छे खासे अर्वाड भी बटोरे थे।फिल्म के गाने मैं हूं ना, तुमसे मिलके दिल का है जो हाल, गोरी-गोरी को भी सब ने पसंद किया था।
[क्यों आमिर खान है शाहरूख और सलमान से बेहतर...]
फिल्म में शाहरूख खान और और जाएद खान भाई थे। सुष्मिता सेन भी थी फिल्म में थी जिसमें वो और उनकी सेक्सी साड़ियां काफी पॉपुलर हुई थी।फिल्म में सुष्मिता सेन लेक्चरर बनी थी तो आर्मी मैन शाहरूख एक मिशन के तहत उसी कॉलेज में एडमिशन लिए थे। दोनों की केमेस्ट्री भी बहुत अच्छी थी।

फिल्म की डॉयरेक्टर भी फराह खान थी और बतौर डॉयरेक्टर मैं हूं ना उनकी पहली फिल्म थी।फिल्म के लिए उनकी भी काफी तारीफ हुई। मैं हूं ना में जाएद खान और अमृता राव भी थे जिनकी करियर फिल्म के हिट होने के बाद भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
आइए देखते हैं फिल्म की पर्दे के पीछे की कुछ तस्वीरें और ऐसी तस्वीरें जो आपने पहले नहीं देखी होंगी।
अनदेखी तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications











