ऐश्वर्या से लेकर रवीना तक की बेटियों पर पानी फेरने आई ये स्टार डॉटर, मां ने किया था शाहरुख खान के साथ...

बॉलीवुड जगत की जानी मानी अभिनेत्री महिमा चौधरी की खूबसूरती का हर कोई कायल रहा करता था. इतना ही नहीं उनकी अदाकारी भी इतनी ज्यादा लोगों को पसंद थी कि हर कोई उनकी फिल्में देखता नहीं थकता था. 90 के दशक में महिमा चौधरी ने काफी हिट फिल्में बॉलीवुड को दी है. लेकिन अचानक से उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कहा. लेकिन इन दिनों वह अपनी बेटी के साथ में काफी ज्यादा स्पॉट की जा रही है. दरअसल आपको बता दें कि उनकी बेटी है और उसका नाम है अर्याना.
महिमा चौधरी की बेटी के हेयर स्टाइल पर लोगों ने की आराध्या से तुलना
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में महिमा चौधरी अपनी बेटी अर्याना के साथ में फिल्म की स्क्रीनिंग पर नजर आई थी. लेकिन यहां पर महिमा चौधरी से ज्यादा उनकी बेटी काफी लाइमलाइट में नजर आई और इसका कारण उनकी बेटी का हेयर स्टाइल था. दरअसल आपको बता दें कि महिमा चौधरी की बेटी का हेयर स्टाइल देख लोग उन्हें ऐश्वर्या की बेटी आराध्या से कंपेयर करने लगे हैं. कुछ लोग तो कहते हैं कि अर्याना, आराध्या से बेहतर नजर आ रही है. वहीं कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि आराध्या का हेयर स्टाइल, अर्याना ने कॉपी कर लिया है और लोगों ने काफी सारे कमेंट किए हैं.
महिमा चौधरी ने बॉलीवुड को दी कई सारी हिट फ़िल्में
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि महिमा चौधरी ने हिंदी सिनेमा जगत को कई सारी फिल्में दी है और उन्हें फिल्म 'परदेस' उसे काफी लोग पहचानने लगे थे. एक्ट्रेस ने इस फिल्म में गंगा का किरदार निभा कर हर किसी का दिल जीता था. इसी के साथ उनके साथ में शाहरुख खान भी इस फिल्म में नजर आए थे.
महिमा चौधरी की टूटी 7 साल बाद शादी
लेकिन अगर महिमा चौधरी के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने 2006 में बॉबी मुखर्जी के साथ में शादी की थी. लेकिन दोनों की शादी कुछ खास है टिक नहीं पाई और 2013 में दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया. अब महिमा चौधरी एक सिंगल मदर है और अपनी बेटी की परवरिश अकेले करती हैं. जब महिमा चौधरी की बेटी से एक्ट्रेस बनने पर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अपनी मां की ही तरह एक मशहूर अदाकारा बनना चाहेंगी.


Click it and Unblock the Notifications











