महिमा चौधरी की बेटी अरियाना के क्यूटनेस पर फिदा फैंस - सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तस्वीरें
स्टारकिड्स को लेकर लोगों में हमेशा एक उत्सुकता रहती है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी मुंबई में एक क्लीनिक के बाहर स्पॉट की गई थीं, जहां उनके साथ उनकी बेटी अरियाना भी थीं। अरियाना अब तक मीडिया की लाइमलाइट से दूर ही रहीं थीं, लेकिन अब अरियाना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और फैंस अरियाना की क्यूटनेस और खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
महिमा चौधरी अपनी बहन आकांक्षा चौधरी के साथ अपनी बेटी अरियाना और भांजे रायन को डेंटिस्ट के पास लेकर जा रही थीं, जब पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया।

देखते ही देखते अरियाना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं। महिमा चौधरी खुद भी इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी अरियाना की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "मां की कार्बन कॉपी, बेहद प्यारी और खूबसूरत.." वहीं अन्य ने लिखा, "कितनी प्यारी है ये."


Click it and Unblock the Notifications











