लिएंडर पेस के साथ अफेयर, शाहरुख के साथ किया डेब्यू, लेकिन एक हादसे ने खराब कर दिया पूरा चेहरा

Mahima Chaudhry

की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया और अचानक से एक्ट्रेस के करियर पर ब्रेक लग गया। दरअसल एक हादसे के चलते उनके करियर की रफ्तार आगे नहीं बढ़ पाई।

निजी जीवन में अभिनेत्री ने झेली खूब तकलीफ है

इस एक्ट्रेस के एक एक्सीडेंट के चलते उनका करियर पूरी तरीके से ठप पड़ गया था। ये खूबसूरत अभिनेत्री फिल्मों में ही नहीं बल्कि रील लाइफ में भी एक योद्धा निकली। एक्सीडेंट ही नहीं बल्कि इन्होंने कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से भी जंग लड़ी और उसके बाद में पति से भी तलाक हो गया। एक्ट्रेस ने अपनी निजी जीवन में काफी परेशानियां झेली।

लिएंडर पेस के साथ रहा अभिनेत्री का अफेयर

अगर अभी तक आप इस एक्ट्रेस को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दे कि इन्होंने अपनी पहली फिल्म के लिए अपना नाम भी बदल दिया था। एक वक्त पर खबरें यह भी आई थी कि इनका लिएंडर पेस के साथ में अफेयर चल रहा है। दरअसल यह एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री महिमा चौधरी है। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी।

महिमा चौधरी को पहली फिल्म के लिए बदलना पड़ा नाम

दरअसल महिमा चौधरी को सुभाष घई की ही खोज कहा जाता है। उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले 3000 ऑडिशन दिए। लेकिन पहली फिल्म उन्हें तब मिली जब उनको अपना नाम बदलना पड़ा। दरअसल डायरेक्टर सुभाष घई अपनी फिल्म परदेस के लिए 'एम' नाम से शुरू होने वाले चेहरे की तलाश में थे। इसी के चलते एक्ट्रेस ने अपना नाम रितु चौधरी से बदलकर महिमा चौधरी रखा। महिमा ने अपने करियर में दाग द फायर और प्यार कोई खेल नहीं के अलावा खिलाड़ी 420 जैसी मशहूर फिल्मों में काम किया।

महिमा चौधरी के साथ हुआ दर्दनाक हादसा

महिमा चौधरी एक समय पर दिल क्या करें फिल्म की शूटिंग कर रही थी। तभी एक दिन सेट पर कर चलते समय उनकी एक ट्रक से जोरदार टक्कर हुई और इसी हादसे में वह पूरी तरीके से घायल हो चुकी थी। इसी दौरान उनके चेहरे पर तकरीबन 67 कांच के टुकड़े फंस गए। जिसके चलते फिल्मी करियर से उन्हें दूरी बनानी पड़ी।

बॉलीवुड में फिर से कम बैक करने जा रही महिमा चौधरी

हालांकि अब आपको बता दें की महिमा चौधरी अब जल्दी ही कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी से एक बार फिर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में तहलका मचाने आ रही है। महिमा चौधरी को इस फिल्म में भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की करीबी दोस्त और लेखिका पुपुल जयकर की भूमिका निभाने को मिलेगी। महिमा चौधरी को सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है। इसी के अलावा महिमा चौधरी की बेटी के साथ में भी उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल होती रहती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: mahima chaudhry
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X