एक्सीडेंट में पूरे चेहरे में घुसे कांच, मिसकैरिज तालक और फिर कैंसर, आसान नहीं रही एक्ट्रेस की जिंदगी

mahima chaudhary

महिमा चौधरी हिंदी सिनेमा की जानी-मानी और बेहद ही टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में शुमार मानी जाती है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने करियर में बहुत ही सारी हिट फिल्में भी बॉलीवुड को दी है। साथ ही साथ उनकी एक्टिंग दर्शकों को भी काफी ज्यादा पसंद आती है। हाल ही में महिमा चौधरी को लेकर अनुपम खेर ने हैरान कर देने वाले खुलासे कर दिए हैं। दरअसल अनुपम खेर ने महिमा चौधरी का एक वीडियो साझा किया जिसमें वह बेहद ही बोल्ड अंदाज में नजर आई। इस वीडियो में महिमा चौधरी खुद इस बात को बताती है कि उन्हें कुछ वक्त पहले ही इस बात का आभास हुआ कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। जिस पर एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि डॉक्टरों ने उनके कैंसर सेल्स को निकाल दिया है और अब वह बेहतर महसूस कर रही हैं। इस पर अनुपम खेर ने महिमा को एक फिल्म ऑफर की और कहा कि वह बिना विग के इस फिल्म में काम करें और इससे कई सारी महिलाओं को हिम्मत भरा एक संदेश जाएगा।

महिमा चौधरी के चेहरे में कार एक्सीडेंट के दौरान घुस गए थे कांच के टुकड़े

जानकारी के लिए आपको बता दें कि महिमा चौधरी ब्रेस्ट कैंसर से पहले अपनी जिंदगी में कई सारी मुसीबतों का सामना कर चुकी है। उनका निजी जीवन बहुत ही मुश्किलों भरा रहा। लेकिन वह एक फाइटर की तरह उनसे लड़ी और जीती भी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब एक्ट्रेस का कैरियर बेहद ही पीक पर नजर आ रहा था तो उनका एक कार एक्सीडेंट हो गया था। जिस कारण से एक्ट्रेस के चेहरे पर कई सारे कांच के टुकड़े भी लग गए थे। उन दिनों महिमा चौधरी के पास में कई सारी फिल्में कतार में लगी हुई थी और वह इस वजह से काफी डर गई थी कि वह अपने इस चेहरे पर लगी चोट को लोगों को कैसे दिखाएंगी।

सिर्फ 7 साल ही चला महिमा चौधरी का बॉबी मुखर्जी के साथ रिश्ता

अगर महिमा चौधरी के शादीशुदा जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने बॉबी मुखर्जी के साथ साल 2006 में सात फेरे लिए थे। लेकिन दोनों का रिश्ता कुछ खास टिक नहीं पाया और 2013 में दोनों का तलाक हो गया। महिमा ने इस पर बात करते हुए बताया था कि मैंने अपनी दिक्कतों के बारे में कभी भी किसी से साझा नहीं किया है। जिसके बावजूद एक के बाद एक दिक्कत है मेरे सामने आती जा रही है।

मिसकैरेज के दर्द से टूट गई थी महिमा चौधरी

महिमा चौधरी ने अपने मिसकैरेज का दर्द बताते हुए बताया कि मेरा एक मिसकैरेज हो गया था और फिर दूसरी बार मैं एक बेबी चाहती थी। लेकिन तब भी दोबारा से मिसकैरेज हुआ। यह सब इसीलिए हुआ क्योंकि उन दिनों मैं बिल्कुल भी खुश नहीं थी। महिमा ने यह भी बताया कि मुश्किल वक्त में उनके पति ने उनका बिल्कुल भी साथ नहीं दिया था।

महिमा चौधरी ने बेटी का किया अकेले पालन पोषण

लेकिन जब 2013 में महिमा चौधरी का बॉबी मुखर्जी के साथ तलाक हुआ तो उनके पास एक बेटी थी जिसका नाम अर्याना है। लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी बेटी की परवरिश अकेले की। इतना ही नहीं दोनों ही मां बेटी बहुत ही ज्यादा क्लोज हैं और दोनों की बॉन्डिंग भी काफी जबरदस्त है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ में तस्वीरें शेयर करती हुई नजर आती है।

More from Filmibeat

Read more about: mahima chaudhary
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X