मशहूर खिलाड़ी ने एक्ट्रेस को दिया धोखा तो भाई के दोस्त के ही रचा ली शादी, 50 की उम्र में पड़ी अकेली

Mahima Chaudhary

Mahima Choudhary Love Life: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी हसीनाएं हैं जिन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में तो काफी नाम कमाया लेकिन मेरी जिंदगी में खूब दुख भी झेले। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म परदेस से डेब्यू किया और आज एक सुपरस्टार बन चुकी है। दरअसल हम बात कर रहे हैं महिमा चौधरी की।

महिमा चौधरी बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और उन्होंने साल 1997 में फिल्म परदेस से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में शाहरुख खान और अपूर्व अग्निहोत्री लीड किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म से एक्ट्रेस को रातों-रात पापुलैरिटी हासिल हुई और उनके पास में फिल्मों के ऑफर्स भी आने लग गए थे।

लेकिन जैसे ही महिमा चौधरी ने इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का सोचा वैसे ही उनकी जिंदगी में प्यार ने दस्तक दी। जिसके चलते वह अपनी निजी जिंदगी में इतना ज्यादा बिजी हो गई कि करियर पर ध्यान ही नहीं दे पाई। दरअसल वह लिएंडर पेस के साथ में रिलेशनशिप में थी। 3 साल तक डेट करने के बाद लिएंडर पेस ने संजय दत्त की पत्नी रिया पिल्लई को डेट करना शुरू किया।

इसी के चलते महिमा चौधरी का दिल पूरी तरीके से टूट गया था क्योंकि लिएंडर पेस ने एक्ट्रेस को बताया भी नहीं कि वह रिया पिल्लई के साथ में रिलेशनशिप में है। एक्ट्रेस बुरी तरीके से टूट भी गई थी। इसका असर उनके काम पर भी देखने को मिला और वह इस पर फोकस नहीं कर पा रही थी। फिर एक्ट्रेस ने फैसला लिया कि वह सिंगल रहेंगी और अपने करियर पर फोकस करेंगी।

लेकिन फिर महिमा चौधरी ने साल 2006 में शादी कर ली और हर किसी को हैरान कर दिया। बोबी मुखर्जी नाम के एक व्यक्ति के साथ में उन्होंने शादी कर ली थी और वह कोलकाता के रहने वाले आर्किटेक्ट और एक बिजनेसमैन भी है। दरअसल दोनों की मुलाकात एक्ट्रेस के भाई के जरिए हुई। बॉबी एक्ट्रेस के भाई के दोस्त थे।

इस शादी से महिमा चौधरी को एक बेटी भी हुई और कुछ साल के बाद में दोनों अलग हो गए। हालांकि 2013 में एक्ट्रेस ने आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया था और अब 50 साल की उम्र में वह अपनी बेटी के अकेले परवरिश कर रही हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि आज के वक्त में वह अकेले ही जिंदगी गुजार रही है।

More from Filmibeat

Read more about: mahima chaudhary
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X