शाहरुख -सलमान के साथ सुपरहिट..फिर धड़ाधड़ FLOP होती चली गईं एक्ट्रेस !
बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने शाहरुख खान की फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रखा। इन्हीं में से एक एक्ट्रेस हैं महिमा चौधरी। महिमा चौधरी ने बॉलीवुड में शाहरुख खान के साथ परदेस फिल्म से कदम रखा था। आज महिमा का जन्मदिन है। 13 सितंबर को जन्मीं एक्ट्रेस आज पूरे 44 साल की हो गई हैं।
ये कहना गलत नहीं होगा कि महिमा को चाहनेवालों की कमी यहां बिल्कुल नहीं है। बात की जाए उनकी फिल्मों की तो महिमा ने शुरुआत ही शानदार तरीके से की है।
पहली फिल्म परदेस उनकी सुपरहिट फिल्म रही जिसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग शानदार तरीके से बढ़ी। एक तो महिमा इतनी खूबसूरत दूसरी ओर फिल्म में उनका चुलबुला अंदाज़ लोगों का दिल जीत ले गया।

फिर वो नज़र आईं बागबान में। भले ही उनका ज्यादा देर का रोल नहीं था, लेकिन थोड़ी देर के रोल ने ही लोगों का दिल जीत लिया। आपको बता दें कि महिमा ने अपने फिल्मी करियर में करीब 30 फिल्में की हैं, लेकिन शानदार शुरुआत होने के बवाजूद उनकी काफी सारी फिल्में ऐसी रही हैं जो सुपरफ्लॉप रहीं।
#RarePics..पूरी इंडस्ट्री हिला दी इस एक एक्ट्रेस ने.. ये तस्वीरें आपको दंग कर देंगी !
उनकी लगातार फिल्में आईं और लगातार फ्लॉप भी होती चली गईं। बागबान के बाद एलओस कारगिल, लज्जा आईं जो चल नहीं पाईं। वहीं इसके बाद इन्होंने धड़कन फिल्म में काम किया जो एवरेज रही।
दिल है तुम्हारा, दीवाने, प्यार कोई खेल नहीं, ओम जय जगदीश के साथ साथ इन्होंने और भी काफी सारी फिल्मों में काम किया जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थीं।
SHOCK: जब शाहरुख खान पर भड़क उठे सनी देओल.. ऐसे निकाला गुस्सा!
कुल मिलाकर देखा जाए तो इन्होंने अपने करियर में तीन ही हिट फिल्में दी हैं। बावजूद इसके महिमा को लोग आज भी पसंद करते हैं। बहरहाल आइए उनके जन्मदिन के मौके पर कुछ अच्छी बातें जान लेते हैं...


Click it and Unblock the Notifications