उसने कहा फिल्म चाहिए तो नाइटी पहनकर दिखाओ और फिर.., 11 साल बाद एक्ट्रेस का खुलासा

फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों कास्टिंग काउच को लेकर आए दिन कोई न कोई बवाल देखने-सुनने को मिल रहा है। पहले एक एक्ट्रेस बीच सड़क पर टॉपलेस हो गईं फिर जानी-मानी कई हस्तियों ने कास्टिंग काउच पर विवादित बयान दे दिया। वहीं अब धीरे-धीरे करके कई एक्ट्रेस अपने साथ हुई कास्टिंग काउच की घटनाओं को लेकर बात करती नजर आ रही हैं। ये घटनाएं चौंकाने वाली हैं और ऐसी ही चौंकाने वाला खुलासा एक्ट्रेस माही गिल ने किया है। जिसके बाद उनके इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया।

[2018 की सबसे बड़ी फिल्म, दीवाली पर 400 करोड़ी धमाका, ऐसी ताबड़तोड़ प्लानिंग]

माही गिल ने बताया - 'मैं भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हूं। मुझे उस डायरेक्टर का नाम याद नहीं है। करियर के शुरुआती दौर में डायरेक्टर से मिलने सूट पहनकर गई थी। तब डायरेक्टर ने कहा था अगर इस तरह से सूट पहनकर आओगी तो कोई भी फिल्म में काम नहीं देगा। वही एक डायरेक्टर ने मुझे कहा था मैं देखना चाहता हूं कि तुम नाइटी में कैसी लगोगी?'.. माही ने बताया कि ये वाकया 11 साल पहले का है।

mahie-gill-shared-incident-casting-couch-happened-with-her-11-years-ago

माही ने बताया कि वे नई होने की वजह से ऐसी बातें सुनकर घबरा गईं। यहां तक कि एक समय ऐसा आ गया था कि मैं यह बात सोचने में मजबूर हो गई थी कि क्या सही में सूट पहनने से रोल नहीं मिलते और कोई काम नहीं देगा?.. माही का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। माही गिल ने साल 2007 में 'खोया खोया चांद' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें पहचान 'देव डी' फिल्म में पारो के किरदार से मिली। आगे देखें बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस की बेहद हॉट तस्वीरें और जानें उनके बारे में कुछ और खास बातें-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X