..................... Mahie Gill married at 17 get divorced becomes unmarried mother at 40 ties knot again at 47 - Hindi Filmibeat

17 की उम्र में शादी फिर तलाक... 40 की उम्र में बनी बिन ब्याही मां, 47 की उम्र में फिर पहना दूसरा जोड़ा

Mahie Gill

Mahie Gill: माही गिल ने अपने करियर में कई अच्छी फिल्में की हैं। उन्हें असली पहचान फिल्म देव डी से मिली। इस फिल्म के बाद उनके करियर ने नई रफ्तार पकड़ ली। फिल्मों के साथ-साथ माही गिल अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं।

माही ने बहुत कम उम्र, यानी सिर्फ 17 साल में शादी कर ली थी। लेकिन यह शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। 2012 में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जब रिश्ते में सब ठीक नहीं रहा तो उन्होंने अपने पहले पति से अलग होने का फैसला किया। माही का कहना था कि उस समय वे बहुत छोटी थीं और जिंदगी को ठीक से समझ नहीं पाई थीं।

बिना शादी के बनीं मां

फिल्म फैमिली ऑफ ठाकुरगंज के प्रमोशन के दौरान माही ने बताया था कि वे अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहती हैं और उनकी एक बेटी भी है। उन्होंने कहा था कि उन्हें बेटी की मां होने पर बहुत गर्व है।

माही ने साफ कहा था कि उस वक्त उनकी शादी नहीं हुई थी और वे तभी शादी करेंगी जब खुद चाहेंगी। उनकी बेटी का नाम वेरोनिका है, जो उनके साथ ही रहती है। उनके पार्टनर एक बिजनेसमैन हैं।

2019 में माही को रवि केसर के साथ देखा गया, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आईं। बाद में 2023 में माही गिल ने बताया कि वे रवि केसर से शादी कर चुकी हैं। अब वे अपने पति और बेटी के साथ गोवा में रहती हैं और खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।

Read more about: mahie gill bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X