जब परवीन बाबी ने हाथ में उठाया चाकू, मां के सामने कर डाली ऐसी हरकत, महेश भट्ट के भी छूट गए पसीने

Parveen Babi Mahesh Bhatt Love Story: परवीन बाबी अपने समय की सबसे मशहूर और स्टाइलिश अभिनेत्री मानी जाती है। बता दे कि उन्होंने हिंदी फिल्मों में काफी बेहतरीन काम किया है। एक वक्त हुआ करता था जब वह हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शुमार थी। जितना उन्होंने फिल्मों से नाम कमाया उससे कहीं ज्यादा वह निजी जिंदगी को लेकर विवादों में रही। वह कई सारे रिलेशनशिप में रही और इसके बावजूद उनकी जिंदगी तनहाई में भी थी।
परवीन बाबी को पहली ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्री माना जाता है जिनकी साल 1976 में टाइम मैगजीन के कवर पर तस्वीर छपी थी। एक्ट्रेस ने साल 1974 में रिलीज हुई फिल्म 'मजबूर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। बाद में उन्होंने दीवार, अमर अकबर एंथोनी और काला पत्थर जैसी फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस का अफेयर डैनी डेंजोंगपा से लेकर कबीर बेदी और महेश भट्ट के साथ में भी रहा।
डैनी डेंजोंगपा और कबीर बेदी के बाद महेश भट्ट, परवीन बाबी के जीवन में आए। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी ज्यादा सीरियस थे। लेकिन इसी दौरान एक्ट्रेस को मानसिक बीमारी सिजोफ्रेनिया हुई। एक इंटरव्यू के दौरान महेश भट्ट ने किस्सा साझा करते हुए कहा कि "परवीन बाबी को मैंने हाथ में चाकू लिए एक फिल्म कॉस्ट्यूम पहने हुए देख लिया था। तो मैंने उनसे पूछा कि क्या कर रही हो?"
महेश भट्ट ने आगे बताया कि "परवीन बाबी ने जवाब देते हुए कहा कि शशश... बात मत करो। इस कमरे में जासूसी करने के लिए कुछ डिवाइस लगे हुए हैं। वो लोग मुझे मारना चाहते हैं और मुझ पर वो झूमर भी गिरा देंगे। बाद में परवीन मेरा हाथ पकड़ती है और बाहर ले जाती हैं। वहां पर उनकी मां भी थी और मुझे असहाय नजरों से देखी नजर आई। उनकी नजरों से साफ पता चल रहा था कि यह पहली बार नहीं हो रहा है और इससे पहले भी एक्ट्रेस ऐसा कर चुकी है।"
महेश भट्ट ने इंटरव्यू के दौरान आगे खुलासा किया कि बाद में वह परवीन बाबी को एक अच्छे साइकैटरिस्ट के पास में लेकर गए और यहां पर उन्हें पता चला कि एक्ट्रेस को पैरानॉइड सिजोफ्रेनिया हो चुका है। यह बीमारी बहुत ज्यादा गंभीर होती जा रही थी। बता दे कि महेश भट्ट ने एक्ट्रेस का इलाज करवाने के लिए उन्हें लंदन भी भेजा। हालांकि इसका कोई फायदा नहीं निकला। साल 2005 में परवीन बाबी की लाश उनके मुंबई वाले फ्लैट से बरामद की गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











