Parveen Babi को डॉक्टरों ने दी थी करंट लगाने की सलाह, सुनते ही Mahesh Bhatt के छूट गए थे पसीने

Mahesh Bhatt Parveen Babi Relationship: महेश भट्ट बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर माने जाते हैं। उन्होंने काफी सारी फिल्में बॉलीवुड को दी है। लेकिन इसके अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। महेश भट्ट का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला अफेयर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परवीन बाबी के साथ था। दोनों काफी लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया। परवीन बाबी काफी बीमार हो गई थी। दरअसल एक्ट्रेस सिजोफ्रेनिया की शिकार हुई और इसी के कारण उनकी हालत दिन पर दिन बिगड़ती जा रही थी। महेश भट्ट ने इसी बात का जिक्र एक इंटरव्यू के दौरान भी किया था।
डॉक्टर्स ने परवीन को इलेक्ट्रिक शॉक देने की दी थी सलाह
महेश भट्ट ने परवीन बाबी की हालत के बारे में बताया और कहा कि एक समय पर उनकी हालत इतनी ज्यादा बिगड़ गई थी कि डॉक्टर ने इलेक्ट्रिक शॉक देने की सलाह दे दी थी। जिस कारण महेश भट्ट काफी डर गए थे। महेश भट्ट ने एक बार बताया था कि शाम का सेटअप लग गया था और वह इस बड़ी फिल्म का हिस्सा बन गई थी। मुझे बहुत अच्छे से याद है कि मैं फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी के ऑफिस पहुंचा। मैं उस वक्त कुछ भी नहीं था और उन्होंने मुझे देखकर कहा कि क्या हो रहा है। उस वक्त मेंटल प्रॉब्लम को काफी गंभीर तौर पर देखा जाता था। आज भी इसे काफी खराब माना जाता है। डॉक्टर्स ने परवीन की हालत को देखते हुए बताया था कि उन्हें नॉर्मल होने में 6 से 8 हफ्ते लग सकते हैं। लेकिन फिल्म प्रोडक्शन वालों के पास मे इतना वक्त नहीं होता है।
परवीन और महेश भट्ट का हुआ ब्रेकअप
फिल्म के साथ कुछ विदेश के प्रोफेशनल्स भी जुड़ गए थे और काफी सारे पैसे भी लगे थे। कोई भी इतना नहीं रुक पाता। मैं किसी को भी बिना बताए परवीन को बेंगलुरु ले गया। खबरों के अनुसार महेश भट्ट, परवीन को इलाज के लिए लंदन भी लेकर गए और इससे कोई फायदा नहीं हुआ। बाद में दोनों का ब्रेकअप हुआ और महेश भट्ट भी अपनी पहली पत्नी किरण और अपने बच्चों के पास में वापस चले गए।


Click it and Unblock the Notifications